बॉलीवुड

अर्जुन कपूर का मलाइका से ब्रेकअप पर छलका दर्द? लिखा- हर किसी को खुश करना…

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होकर एक्टर ठीक नहीं हो पाए हैं?

2 min read
Dec 22, 2024
Arjun Kapoor Instagram

Arjun Kapoor Instagram: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का 5 साल का प्यार एक पल में खत्म हो गया। दोनों के बीच दरार आई और कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया। अलग होने के महीनों बाद भी अर्जुन और मलाइका दोनों के पोस्ट में कभी दर्द तो कभी बेवफाई साफ नजर आ ही जाती है। इस बार भी अर्जुन कपूर के पोस्ट में कुछ ऐसा ही फैंस को नजर आया। अर्जुन कपूर लगातार दर्दभरे पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अर्जुन ने अपने पोस्ट में हर किसी को खुश करने की बात कही। उन्होने कहा कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते। फैंस भी एक्टर की उदासी को पढ़कर काफी उदास हो रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन आज भी मलाइका अरोड़ा की यादों से खुद को बाहर नहीं निकाल पाए हैं।

अर्जुन कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट (arjun kapoor instagram)

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले साल 2024 को बुरा बताया था। ये इसी साल मलाइका और अर्जुन की राहें अलग हुईं। अब अर्जुन ने एक बार फिर पोस्ट शेयर कर फैंस को भी हैरान कर दिया है। अर्जुन ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “हर किसी को खुश करने की कोशिश करना तनाव, दुख और हताशा का कारण बनता है। आप जो हैं वही बने रहिए। यह जानना अच्छा होगा कि कौन ऐसा करने के लिए तैयार है।” अब अर्जुन कपूर से फैंस सवाल कर रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन अब आप भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाओ। हम जानते हैं कि दिल टूटना और फिर संभलना कितना मुश्किल होता है, लेकिन मलाइका की तरह आप भी बड़े फैसले लो और केवल काम पर जोर दो।

अर्जुन- मलाइका को साथ में दोबारा देखना चाहते हैं फैंस (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup)

एक सोशल मीडिया फैन ने लिखा, "अर्जुन आपका जो इस पोस्ट में दर्द छलका है वह आपके फैंस को भी तकलीफ देता है।" दूसरे ने लिखा, “वाकई आप अच्छा सोचते और समझते हैं।” तीसरे ने लिखा, “अर्जुन और मलाइका आप दोनों एक बार फिर साथ आ जाओ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अर्जुन हम लोग आपके साथ हैं।”

Also Read
View All

अगली खबर