Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप इसी साल हुआ है। अब एक्टर ने 2024 को बुरा बताया है।
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अलग हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन दोनों के दिल और दिमाग में आज भी उनका प्यार जिंदा है। कभी मलाइका तो कभी अर्जुन अपने पोस्ट में अपने दर्द को बयां कर ही देते हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों पिछले 5 साल से एक प्यार भरे रिश्ते में थे और शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक इसी साल 2024 में कपल ने अपना रिश्ता तोड़ दिया और रास्ते अलग कर लिए। अब अर्जुन ने साल 2024 के खत्म होने के 9 दिन पहले कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर हर कोई इमोशनल हो गया। मलाइका के फैंस भी हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट ने खलबली मचा दी है। फैंस का कहना है कि अर्जुन कपूर की मलाइका से अलग होकर हालत काफी खराब हो गई थी और यही वजह है जो उन्होंने ऐसा पोस्ट किया है।
अर्जुन कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वह ब्रेकअप के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने साल 2024 को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने उसे बुरा साल बताया है। उन्होंने लिखा, “इस साल मैं अपने टूटे हुए रूप से मिला, लेकिन सबसे मजबूत भी।” अब इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि अर्जुन कपूर ने दिल टूटने के बाद खुद को बेहद मुश्किल से संभाला है क्योंकि वह मलाइका से खुद से भी ज्यादा प्यार करते थे और आज भी वह उन्हें भुला नहीं पाए हैं। एक समय था जब मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर की परछाई कहा जाता था।
सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, “अर्जुन भाई क्या वाकई आप मलाइका अरोड़ा से इतना प्यार करते थे?” दूसरे ने लिखा, “अर्जुन कपूर और मलाइका बी-टाउन के सबसे अच्छे कपल थे।” तीसरे ने लिखा, “अर्जुन जब आप मलाइका से इतना प्यार करते हो तो क्यों अलग हुए?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब कुछ गलत होता है तो कुछ अच्छा भी जरूर होता है।”