बॉलीवुड

पिता के अंतिम संस्कार से पहले मलाइका अरोड़ा का टूटा ढांढस, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने दिया सहारा

Anil Mehta Funeral: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया है। अनिल अरोड़ा के अंतिम संस्कार के लिए जाने से पहले मलाइका अरोड़ा बिलकुल टूट गई हैं। मलाइका को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर सहारा दे रहे हैं।

2 min read
Sep 12, 2024
Anil Mehta Funeral

Anil Mehta Funeral: मलाइका अरोड़ा इस समय काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनके परिवार के लिए ये वक्त मुश्किलों से भरा है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया है जिसके बाद घर के सभी लोग सदमे में हैं। अनिल अरोड़ा ने बांद्रा वाले फ्लैट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। खबर के मिलते ही इंडस्ट्री के कई सितारे मलाइका के घर उनको सांत्वना देने पहुंचे। अनिल अरोड़ा के अंतिम संस्कार के लिए मलाइका अरोड़ा अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प और बेटे अरहान के साथ निकल चुकी हैं। इस दौरान मलाइका काफी सदमे में नजर आ रही हैं उनके साथ इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी अनिल अरोड़ा के अंतिम संस्कार के लिए निकल गए हैं।

12 सितंबर को होगा अनिल मेहता का अंतिम संस्कार

12 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए लोग श्मशान घाट की ओर रवाना हो गए हैं। अनिल के अंतिम दर्शन के लिए मलाइका अरोड़ा अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प और बेटे अरहान के साथ श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं। इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स भी अनिल मेहता के अंतिम दर्शन के लिए फराह खान, साजिद खान सहित श्मशान घाट पहुंच रहे हैं। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को दिया सहारा

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर सामने आते ही सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा को ढांढस देने वहां पहुंचे। अर्जुन इस दुख की घड़ी में मलाइका के साथ खड़े नजर आए। अनिल अरोड़ा की मौत के बाद से अर्जुन कपूर लगातार मलाइका अरोड़ा का साथ देते हुए और उनका ध्यान रखते हुए नजर आए। 12 सितंबर को अनिल अरोड़ा के अंतिम संस्कार के लिए भी अर्जुन कपूर वहां मौजूद नजर आए। श्मशान घाट जाने से पहले मलाइका अरोड़ा काफी टूट गई और फूट-फूट कर रोती हुई दिखीं। इस दौरान अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस को सहारा दिया। इनके अलावा सलीम खान, काजोल, किम शर्मा सहित तमाम स्टार्स मलाइका के घर पहुंचे।

Published on:
12 Sept 2024 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर