बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने मुंबई में खरीदा आलीशान स्काईविला

अर्जुन कपूर ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान स्काई विला खरीदा है। एक्टर ने ये घर वहीं पर लिया है जहां मलाइका का घर है।

2 min read
May 27, 2021
Arjun Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 'इश्कजादे' से अपना डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म से ही अर्जुन ने करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इसके बाद वह लगातार फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में सभी जानते हैं। अब अर्जुन ने अपनी लेडी लव के घर के सामने ही अपना आलीशान घर खरीदा है।

खबरों के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान स्काई विला खरीदा है। एक्टर ने ये घर वहीं पर लिया है जहां मलाइका का घर है। ऐसे में अब गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के साथ-साथ पड़ोसी भी बन गए हैं। अर्जुन ने जिस बिल्डिंग में घर लिया है, वो 25 मंजिला है। जिसमें 81 स्काई विला है। उनके इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते हुए कहा था कि, वो रिश्ते में हमेशा एक दायरा बनाकर चलते हैं। अपने पार्टनर को पूरा सम्मान देते हैं। इसके साथ ही, वह पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। क्योंकि हर किसी की अपनी लाइफ होती है। अपना पास्ट होता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थीं। हाल ही में उनकी सरदार का ग्रैंडसन रिलीज हुई है जिसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार हैं। इसके अलावा, अर्जुन कपूर जल्द ही सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। वहीं, मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन 2' में भी वह नजर आने वाले हैं।

Published on:
27 May 2021 07:12 pm
Also Read
View All