बॉलीवुड

मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर की बढ़ी खान परिवार से नजदीकियां! फोटो आई सामने

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप करने के बाद अर्जुन कपूर के दिल में अब कुछ और ही चल रहा है। हाल में ही उनकी फोटो खान परिवार के साथ सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2025, 11:51 AM IST
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच में कब दरार आई किसी को कुछ समझ नहीं आया। एक दूसरे के साथ शादी की कसमें खाने वाले कपल अब एक दूसरे का चेहरा देखना तक पसंद नहीं करते, लेकिन अब ब्रेकअप के बाद अर्जुन की मलाइका ने एक्स पति रहे अरबान खान के परिवार से नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देखकर फैंस का कहना है कि अर्जुन को मलाइका ने धोखा दिया है और वह अब उनसे बदला ले रहे हैं और यही वजह है कि वह अब सलमान खान के परिवार के करीब आ रहे हैं। ताकि मलाइका अरोड़ा को सबक सिखा सखें।

अर्जुन कपूर क्या ले रहे मलाइका अरोड़ा से बदला (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की कपल्स तारीफें करते थे, दोनों ने अपना रिश्ता कभी पब्लिक में छुपाया नहीं, बल्कि हमेश एक दूसरो को दुनिया के सामने स्वीकार किया,लेकिन अब दोनों दुश्मन बन गए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर शोशा रील अवॉर्ड्स में पहुंचे थे, जहां सलमान खान के पिता और मलाइका अरोड़ा के एक्स ससूर रहे सलीम खान को विशेष सम्मान से नवाजा गया था। उस समय हर शख्स खड़ा होकर सलीम खान को सम्मान देने लगा और उनके लिए तालियां बजाने लगा। वहीं, अवॉर्ड शो की मेजबानी कर रहे अर्जुन कपूर भी सलीम खान के पास आए और उनसे हाथ मिलाकर उनके पैर छुए और आर्शीवाद लिया। सलीम खान भी अर्जुन से बेहद अच्छे से मिले और उन्हें आशीर्वाद दिया। अर्जुन कपूर और सलीम खान की इसी समय की फोटो वायरल हो रही है। दोनों की फोटो देखकर फैंस इससे मलाइका अरोड़ा से जोड़ रहे हैं और उनका कहना है कि अर्जुन कपूर में एक तहजीब है उन्हें बड़ो का आदर करना आता है और मलाइका के न चाहते हुए भी वह खान परिवार को दिल से प्यार का इज्जत देते हैं।

अर्जुन कपूर के संस्कारों की हुई तारीफ (Arjun Kapoor Fans)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “वाह अर्जुन भाई आपके संस्कार।” दूसरे ने लिखा, “मलाइका से रिश्ता खत्म होते ही खान परिवार से रिश्ता जोड़ लिया।” तीसरे यूजर ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन आप दोनों साथ में ही अच्छे लगते थे।”

Updated on:
21 Mar 2025, 11:51 AM IST
Published on: