बॉलीवुड

Arjun Kapoor को सताई Malaika Arora की याद! एक्स गर्लफ्रेंड के पोस्ट पर दिया ये रिएक्शन, फैंस हुए खुश

Arjun Kapoor React Malaika Arora Post: अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर रिएक्ट किया है। जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि अब दोबारा दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा।

2 min read
Nov 20, 2024
Arjun Kapoor React Malaika Arora Post

Arjun Kapoor React Malaika Arora Post: अर्जुन कपूर चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, पर उनके दिल में जो मलाइका अरोड़ा के लिए प्यार है वो ब्रेकअप के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। मलाइका अरोड़ा की पोस्ट में ब्रेकअप के बाद पहली बार अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है। जैसे ही फैंस ने इसे देखा हर को खुशी से झूमने लगा। देखते-देखते सोशल मीडिया पर कमेंट की बरसात हो गई। हर किसी का कहना है कि अब अर्जुन कपूर और मलाइका फिर साथ हो जाएंगे। क्योंकि अर्जुन मलाइका के बिना नहीं रह सकते। वह मलाइका को आज भी याद करते हैं।

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर अर्जुन का रिएक्शन (Arjun Kapoor React Malaika Arora Post)

मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फीलिंग्स और अपने दर्द अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, अपने काम को लेकर भी एक्ट्रेस फोटो और वीडियो डालती रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक फोटोशूट की फोटो शेयर की थी। इसमें उनका लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। वह बॉसी लुक में काफी स्मार्ट लग रही है। इसी पर अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने मलाइका अरोड़ा एक्स गर्लफ्रेंड के पोस्ट को लाइक किया है। उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया पर ब्रेकअप के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि अर्जुन ने मलाइका के पोस्ट पर रिएक्शन दिया हो। अब इसे देखकर फैंस का कहना है कि सच्चा प्यार कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह एक न एक दिन लौटकर जरूर आता है। शायद मलाइका का सच्चा प्यार अर्जुन ही हैं जो फिर लौटकर उनकी जिंदगी में आना चाहते हैं।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने किया 5 साल के रिश्ता का अंत (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन पिछले 5 साल से रिश्ते में थे। मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लेकर 2018 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर एक्टर के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कंफर्म किया था और तब से दोनों साथ थे लेकिन अचानक 2024 में कपल अलग हो गए। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना ब्रेकअप कंफर्म करते हुए खुद को सिंगल बताया था। अब एक बार फिर अर्जुन का रिएक्शन देख फैंस मान रहे हैं कि अर्जुन मलाइका को भूल नहीं पाए हैं।


Also Read
View All

अगली खबर