बॉलीवुड

Arjun Kapoor ने बयां किया अपना दर्द, बोले- मां के निधन के वक्त कोई आंसू पोंछने वाला भी नहीं था

Arjun Kapoor ने बताया कि जिस वक्त उनकी मां का निधन हुआ, उस समय उनके आंसू पोंछने के लिए कोई भी करीबी मौजूद नहीं था।

3 min read
Arjun Kapoor opens up on his mother's death

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मां का निधन साल 2012 में हुआ था। उस दिन के बाद से ही वह लगातार अपनी मां को मिस करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर वह अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि मां के निधन के 6 साल बाद तक उन्होंने उनका कमरा नहीं खोला था। इसके अलावा एक्टर ने बताया कि जिस वक्त उनके जीवन में यह सब घटा, उस समय उनके आंसू पोंछने के लिए कोई भी करीबी मौजूद नहीं था।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी दिल की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म के रिलीज के 45 दिन पहले उनकी मां मोना शौरी (Mona Shourie Kapoor) का निधन हो गया था। अचानक मां के मौत से अर्जुन पूरी तरह टूट गए थे। उनके मुताबिक, जब वह इस बुरे दौर से गुजर रहे थे तो उस समय उनके आंसू पोंछने के लिए कोई भी करीबी मौजूद नहीं था। बहन अंशुला ने उनका काफी साथ दिया। मां की मौत से अर्जुन मानसिक रूप से काफी टूट गए थे। जिसके बाद अंशुला ने उनका पूरा साथ दिया। एक्टर ने बताया कि मां की मौत के 6 साल बाद तक उन्होंने मां का कमरा नहीं खोला था।

अर्जुन ने कहा कि 'जब मैं घर से बाहर जाता हूं शूट के लिए और काम करके वापस आता हूं तो बहुत अजीब लगता है। क्योंकि मां घर पर नहीं होंगी और मैं उनसे अपने पूरे दिन के बारे में कुछ शेयर नहीं कर पाउंगा।' एक्टर ने आगे कहा, 'मैं घर से बाहर जाता हूं तो लोगों को खुश रखता हूं और खुद को काम करके खुश रखता हूं। लेकिन जब घर आता हूं तो बहुत खालीपन लगता है।' उनके मुताबिक, मां को खोने का दर्द वह समझते हैं इसीलिए जब उनकी सौतेली मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (SriDevi) का निधन हुआ था तो वह अपनी सौतेली बहनों जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी खपूर (Khushi Kapoor) के साथ उनके दुख में शामिल हुए। आपको बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना थीं। जिनका निधन साल 2012 में कैंसर की वजह से हो गया था। अर्जुन बताते हैं कि भले ही उनकी मां को गए हुए 8 साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी वह मूव ऑन नहीं कर पाए हैं। हर पल वह अपनी मां को बहुत मिस करते हैं।

Published on:
25 May 2020 01:15 pm
Also Read
View All