Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कंफर्म कर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर उनके फैंस भी दुखी हो गए हैं।
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जब से अलग हुए हैं, दोनों के फैंस काफी दुखी हैं। किसी के पास कोई जवाब नहीं है कि आखिर दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों किया? हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्म सिंघम अगने से खूब वाहवाही लूटी, इसी बीच उन्होंने अपने ब्रेकअप को भी कंफर्म कर दिया। अब अर्जुन कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने पहली बार अपने डर को लेकर बात की है। जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं। उनका कहना है कि अर्जुन मलाइका से बेहद प्यार करते हैं और यही वजह है कि वह आज भी कहीं न कहीं अपनी बातों में एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र ले ही आते हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों के बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा है। हर किसी को लगता है कि यही वजह है जो दोनों ने शादी तक बात पहुंचने के बाद भी सब खत्म कर दिया। अब ऐसे में अर्जुन ने अपने डर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उनका सबसे बड़ा डर अपनो को खोने का है। उन्होंने कहा, "हर किसी का अपना डर होता है। मेरे लिए, यह मेरे अपनों को खोना होगा। मैंने जिंदगी में बहुत कुठ झेला है, इसलिए मैं और किसी को नहीं खोना चाहता। यह समय-समय पर मेरे व्यवहार में भी दिखाई देता है। अन्यथा, मैं काफी निडर हूं।” अर्जुन के इस बयान को फैंस मलाइका से जोड़ रहे हैं।
अर्जुन ने आगे कहा, "आप एक एक्टर के रूप में लगातार आगे बढ़ते रहते हो। कभी-कभी आप उन चीजों को छोड़ देते हैं जिन्हें आप पकड़े हुए थे। उम्र आपको अपने काम के बारे में बहुत कुछ सिखाती है। सब्र की जरूरत होती है, और आप अपनी समझदारी के लिए कई ऑप्शन चुनते हैं। 12 सालों ने मुझे एक बेहतर एक्टर के रूप में आगे बढ़ाने में मदद मिली है। मैंने अच्छा और बुरा दोनों तरह का काम किया है। मेरा काम काफी अलग और मुश्किल है।
मुझे लगता है कि मैं अब काफी अलग हो गया हूं। पहले मैं ज्यादा भावुक था अब नहीं हूं। मैं अब शांत और धैर्य रखने वाला इंसान बन चुका हूं। मुझे किसी बात का पछतावा नहीं है। लेकिन मैं अपने युवाओं को यही कहूंगा कि आपको चूहे की दौड़ में शामिल होने की जरूरत नहीं है, इसके लिए काम करना है। आप अपना ख्याल रख सकते हैं, खुद को पोषित कर सकते हैं, जीवन का थोड़ा और आनंद ले सकते हैं, और उन सभी पलों को थामे सकते हैं जो आपके लिए जरूरी हैं।”