बॉलीवुड

भाई अर्जुन कपूर ने जान्हवी कपूर के नहाने के इस सीक्रेट का किया खुलासा

अर्जुन कपूर अपना नया डिजिटल शो ‘बक बक विथ बाबा’ लेकर आए हैं। इस शो में वह अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे। शो के पहले ही एपिसोड में जान्हवी कपूर ने एंट्री मारी है।
2 min read
arjun_kapoor_janhvi_kapoor_1.jpg
Arjun Kapoor Janhvi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड में भाई-बहन की कई जोड़ियां हिट हैं। इसमें अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर का नाम भी शामिल है। हालांकि, कुछ वक्त तक दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था। लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर न सिर्फ पिता बोनी कपूर का सहारा बने बल्कि दोनों बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का भी पूरा साथ दिया। तभी से अर्जुन अपने पिता के परिवार के काफी नजदीक हो गए हैं। अर्जुन का बहन जान्हवी के साथ भी रिश्ता गहराता जा रहा है। हाल ही में दोनों एक साथ नजर आए और एक-दूसरे के कई सीक्रेट्स का खुलासा किया।

दरअसल, अर्जुन कपूर अपना नया डिजिटल शो ‘बक बक विथ बाबा’ लेकर आए हैं। इस शो में वह अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे। अपने शो के पहले ही एपिसोड में उन्होंने बहन जान्हवी कपूर को इनवाइट किया। शो में दोनों एक दूसरे के बारे में दिलचस्प सवालों के जवाब देते हैं और साथ में काफी मस्ती करते हैं।

वहीं, अर्जुन कपूर ने जान्हवी की एक अजीब आदत का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'जान्हवी कहीं भी जाती हैं तो उनका सूटकेस उनके साथ रहता है और ये कहीं भी नहाने लगती हैं। मैं नहीं जानता कि यह बात मुझे यहां कहना चाहिए लेकिन यह बेहद विचित्र बात है’ जिसके बाद जान्हवी कहती हैं आपके घर में वॉशरूम है? मैं आ रही हूं शॉवर लेने। शो में दोनों की मजेदार कैमिस्ट्री देखने को मिलती है। इससे पहले अर्जुन कपूर और जान्हवी की जोड़ी करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में नजर आ चुकी है।

बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वह काफी वक्त से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा जाता है। पहले तो दोनों अपने रिश्ते को सबसे छिपाने की कोशिश करते थे। लेकिन फिर दोनों मीडिया के सामने हाथों में हाथ डाले नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट करते रहते हैं। अर्जुन से पहले मलाइका ने अपने पति अरबाज खान को तलाक दिया था।

Published on:
04 Aug 2021 05:13 pm