बॉलीवुड

माता-पिता के तलाक से बुरी तरह टूट गए थे अर्जुन कपूर, 150 किलो के पार हो गए थे एक्टर

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन काफी बढ़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो तक पहुंच गया था।

2 min read
arjun_kapoor.jpg
arjun kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अर्जुन ने साल 2012 में 'इशकजादे' फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। हालांकि, इस फिल्म से पहले वह बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम कर रहे थे। वह फिल्म 'कल हो ना हो' और 'सलाम-ए-इश्क' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। हालांकि, काम से ज्यादा अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन एक बार उन्होंने अपने वजन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था।

दरअसल, फिल्मों में आने से पहले अर्जुन का वजन काफी बढ़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो तक पहुंच गया था। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर अर्जुन के पिता हैं। श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर ने अर्जुन की मां मोना शॉरी को तलाक दे दिया था। अपने माता-पिता के तलाक के कारण अर्जुन पूरी तरह टूट गए थे। माता-पिता का अलग रहना वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। जिसकी वजह से वह ज्यादा खाने लगे थे। नतीजा ये हुआ कि उनका वजन 150 किलो के पार पहुंच गया था।

वजन बढ़ जाने के कारण अर्जुन को अस्थमा भी हो गया था। वह ज्यादा लंबे समय तक भाग दौड़ नहीं कर पाते थे। हाल ही में एक शो में एक्टर ने इस पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'जब मेरे पैरेंट्स अलग हुए तब मैंने खाने का सहारा ले लिया था। मुझे जरा भी तनाव महसूस होता तो मैं खाना खाने लगता था। बाद में यह मेरी एक आसानी से ना छूटने वाली आदत बन गई। मुझे खाना अच्छा लगने लगा। तब फास्ट फूड का कल्चर भारत में नया-नया आया था और उस समय मुझे कोई रोकने वाला नहीं था। मेरी मां भी यही कहती थीं कि यह तो खाने-पीने की उम्र है और देखते ही देखते मेरा वजन बढ़ता ही चला गया।'

हालांकि, अपना बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले अर्जुन ने अपना वजन काफी कम कर लिया था। आज उनकी गिनती फिट एक्टर्स में होती है। बता दें कि काफी वक्त से अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले तो दोनों अपने रिश्ते को लोगों के सामने लाने से बचते थे लेकिन अब सोशल मीडिया पर खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं।

Published on:
28 Oct 2021 08:56 pm