1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटरीना कैफ ने बताया किस-किस को बुलाना चाहती हैं अपनी शादी में

फिल्मों के अलावा, कटरीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। काफी वक्त से कटरीना एक्टर विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Oct 2021, 6:00 PM IST

katrina_kaif_.jpg

katrina kaif

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की गिनती टॉप अभिनेत्रियों में होती है। वह लंबे वक्त से इंडस्ट्री में हैं और उनकी लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को उनकी एक्टिंग और डांस खूब पसंद आता है। यही वजह है कि लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा, कटरीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। काफी वक्त से कटरीना एक्टर विक्की कौशल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की है। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

कई मीडिया खबरों का दावा है कि इस साल दिसंबर में कटरीना विक्की कौशल के साथ सात फेरे ले सकती हैं। दोनों ने अपनी शादी की तैयारी भी कर ली हैं। लेकिन वायरल हो रही शादी की खबरों के बीच कटरीना कैफ ने पहली बार अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शादी की खबरों को गलत बताया है। उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह सवाल पिछले 15 सालों से पूछा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जब पूरी तरह कर्ज में डूब गए थे अमिताभ बच्चन, फिर बहू ऐश्वर्या की फिल्म ने बदल दी जिंदगी

लेकिन अपने पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपनी शादी में किस-किस को बुलाना चाहती हैं। दरअसल, अभी के जैसे ही साल २०१५ में भी कटरीना की शादी की खबरें फैल रही थीं। ऐसे में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह जब भी शादी करेंगी तो पूरी दुनिया को बताकर करेंगी। कटरीना ने कहा था कि, 'जब आप शादी करने के बारे में सोचते हैं तो आप पूरी दुनिया को बताने के लिए तैयार रहते हैं कि हम एक कमिटमेंट करने जा रहे हैं। आप लोगों से बात करने को तैयार रहते हैं। मैं चाहूंगी की मेरी शादी में पूरी दुनिया शामिल हो'।

बता दें कि कुछ वक्त पहले कटरीना और विक्की की रोका सेरेमनी की खबरें वायरल हुई थीं। कहा जा रहा था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से रोका सेरेमनी कर ली है, जिसमें परिवार के ही कुछ लोग शामिल हुए थे। हालांकि, फिर कटरीना की टीम ने इस खबर को झूठा बताया था और कहा था कि कोई भी रोका सेरेमनी नहीं हुई है बल्कि कटरीना बहुत जल्द टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश जा रही हैं।