Malaika Arora- Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप के बाद एक बार फिर साथ नजर आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Malaika Arora Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा के पिता के मौत के 12 दिन बाद प्रार्थन सभा का आयोजन किया गया। यह सभा सोमवार को गुरुद्वारा में हुई, जहां पर कई सेलेब्स शामिल हुए। इस प्रार्थना सभा में मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर भी उन्हें सहारा देने पहुंचे। इस दौरान दोनों एक बार फिर ब्रेकअप के बाद आमने-सामने आए, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के लिए गुरुद्वारा में आयोजित प्रार्थना सभा से कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें से एक वीडियो में मलाइका और अर्जुन कपूर एक साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में देखकर फैंस उनके बीच सब कुछ ठीक होने का कयास लगा रहे हैं।
मलाइका के पिता की आत्मा की शांति के लिए यह प्रार्थना सभी रखी गई थी। इसमें करीना कपूर, अर्जुन कपूर, सुजैन खान, अमृता अरोड़ा, शिबानी दांडेकर, रितेश सिधवानी, अदिति गोवित्रिकर और गौरव कपूर जैसे कई सेलेब्स पहुंचे थे।सभी सेलेब्स वहां पहुंचकर मलाइका और उनकी मां के साथ दुख की घड़ी में साथ दिख।