23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / पिता की मौत के 11 दिन बाद मलाइका और अर्जुन का प्यार फिर खिला! मिला ये बड़ा हिंट

पिता की मौत के 11 दिन बाद मलाइका और अर्जुन का प्यार फिर खिला! मिला ये बड़ा हिंट

Malaika Arora Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बाद अब कपल के बीच सब कुछ ठीक होता दिख रहा है। इस बात का हिंट एक्टर के लेटेस्ट पोस्ट से मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 23 Sep 2024, 12:13 PM IST

malaika arora arjun kapoor relationship

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर फिर आएंगे साथ

Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का 11 सिंतबर को निधन हो गया, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अब पिता के मौत के 11 दिन बाद मलाइका की लाइफ पटरी पर आते दिख रही है। खबर है कि मलाइका और उनके एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर का रिश्ता वापस से ठीक हो रहा है। इस बात का हिंट अर्जुन कपूर के लेटेस्ट पोस्ट से मिली है।

अर्जुन कपूर के पोस्ट से मिला हिंट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के ऐसे कपल रहें, जिन्होंने उम्र का फासला होने के बावजूद अपने प्यार में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि, लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं, जिससे फैंस का दिल भी टूट गया। सभी मलाइका को अर्जुन कपूर की दुल्हन बनते देखना चाहते थे। हालांकि, अब मलाइका के पिता के मौत के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच का रिश्ता ठीक हो सकता है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के शो में जूते- चप्पलों की दे-दनादन बरसात, चारों तरफ मचा हंगामा

हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'अगर आप जिंदगी में खुश रहना चाहते हैं तो अपने आप पर और उन चीजों पर ध्यान दें, जो आपके कंट्रोल में हैं। आपकी लाइफ, आपके खर्चे, आपकी फिजिकल, मेंटल हेल्थ और आपकी आस्था।'

ब्रेकअप के बाद से ही कई बार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को दुख भरे पोस्ट शेयर करते हुए देखा गया है। हालांकि, अब अर्जुन कपूर के इस पॉजिटिव पोस्ट को पढ़कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच शायद अब चीजें ठीक हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं 19 साल की रिया सिंघा? जिन्होंने जीता ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ का खिताब

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन के बाद भी अर्जुन कपूर एक्ट्रेस के घर पहुंचे थे। उन्होंने एक्ट्रेस के दुख के समय उनका साथ दिया और खड़े रहे। बुरे वक्त में मलाइका का अर्जुन कपूर ने काफी साथ दिया था। अब अर्जुन के पॉजिटिव पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच चीजें अच्छी हो रही हैं।