Malaika Arora News: अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों के अलावे अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने रिलेशनशिप पर बात की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि 'प्यार का मतलब क्या होता हैं..... ''
Malaika Arora News: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ''मेरे हसबैंड की बीवी'' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में बनी हुई है। मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अब अर्जुन ने पहली बार अपने रिश्तों और प्यार को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके लिए एक परफेक्ट रिलेशनशिप क्या होता है।
अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने प्यार को लेकर अपनी सोच जाहिर की। जब उनसे एक आदर्श रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''जो दे उसका भी भला, जो न दे उसका भी भला'' लेकिन इसके बाद अर्जुन ने अपने प्यार को लेकर बताया कि उनके लिए सबसे जरूरी चीज क्या है।
आगे अर्जुन कपूर ने कहा, ''आज मैं प्यार में सबसे ज्यादा जिस चीज की चाहत रखता हूं, वह यह है कि कोई ऐसा हो, जिसके साथ मैं अपनी खामोशियां साझा कर सकूं। यह मेरे लिए बेहद जरूरी है। भले ही आप दो अलग-अलग जगहों पर हों, फिर भी आप हर समय बात किए बिना भी जुड़े रह सकते हैं। प्यार सिर्फ बातचीत का नाम नहीं है, बल्कि बिना कहे भी एक-दूसरे को महसूस करना महत्वपूर्ण होता है।''
इस दौरान अर्जुन कपूर से उनकी आने वाली फिल्म 'नो एंट्री 2' के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसके लिए समय है, लेकिन कॉमेडी मूवी जरूरी है, जिसे थिएटर्स में देखने में मजा आता है।
अर्जुन और मलाइका ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे, लेकिन लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों साल 2024 में अलग हो गए। हालांकि दोनों ने इस ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन अब अर्जुन की बातों से साफ है कि वह आगे बढ़ चुके हैं और रिश्तों को लेकर उनकी सोच भी काफी परिपक्व हो गई है।
आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर जल्द ही मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अर्जुन इस फिल्म में एक अलग अंदाज में नजर आएंगे।