
Sikandar Poster
Sikandar Poster: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस बेसब्री से फिल्म के हर नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और अब मेकर्स ने एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन के मौके पर 'सिकंदर' का एक नया जबरदस्त पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
पोस्टर में सलमान खान का दमदार लुक देखने को मिल रहा है, जिससे साफ है कि यह फिल्म जबरदस्त एक्शन और इमोशन से भरपूर होगी। पहले से ही ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और अब इस नए पोस्टर ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। वहीं पोस्टर देखते ही यूजर ने कमेंट की बौझार लगा दी। एक यूजर ने कहा कि-'' दम है तो रोक के दिखाओ''
फिल्म के मेकर्स फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे नई जानकारियां साझा कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कहानी का बड़ा हिस्सा सीक्रेट रखा गया है।
पोस्टर रिलीज के साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''हमारे सभी प्यारे फैंस, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर हम आपके लिए यह छोटा सा तोहफा लेकर आए हैं। 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है।'' यह अनाउंसमेंट सुनकर फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि अब सभी को 27 फरवरी का इंतजार है, जब फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर.मुरुगादॉस द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 2025 की ईद पर रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। यह जोड़ी पहली बार साथ आ रही है, जिसे लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म के टीजर और पोस्टर्स से साफ है कि 'सिकंदर' एक बड़े पैमाने पर बनी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी। जिसमें सलमान खान का जबरदस्त अवतार देखने को मिलेगा। फैंस इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर मानकर चल रहे हैं और हर अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Updated on:
18 Feb 2025, 6:59 PM IST
Published on:
18 Feb 2025, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.