31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhaava Advance Booking: अडवांस बुकिंग में छाई ‘छावा’, विक्की कौशल का लुक देख कैसा था वाइफ कैटरीना का रिएक्शन

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'छावा' की शूटिंग के दौरान उनकी चाल में बदलाव आ गया था। जब कैटरीना कैफ ने उनके इस बदले हुए अंदाज को देखा तो उनका रिएक्शन खास और मजेदार था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 12 Feb 2025, 12:20 PM IST

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal

Chhaava Advance Booking: विक्की कौशल अपने दमदार अभिनय और हर किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए मशहूर हैं। उनकी अगली फिल्म 'छावा ' में वह मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

इस बीच विक्की कौशल फिल्म के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अन्य विषयों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के रिएक्शन का भी खुलासा किया।

'छावा' के लिए खुद को पूरी तरह बदला

विक्की कौशल ने एचटी सिटी से बातचीत में बताया कि नॉन-स्टॉप शूटिंग की वजह से उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के लिए बहुत कम समय मिल पाया। उन्होंने कहा, ''जब आप लगातार काम में व्यस्त होते हैं तो बाकी चीजों के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। ''

उन्होंने आगे बताया, ''12 घंटे शूटिंग, 2 घंटे ट्रेनिंग और 2 घंटे एक्शन रिहर्सल के बाद दिन खत्म हो जाता था। घर जाने का बस इतना ही समय मिलता था कि पर्सनल लाइफ के लिए समय निकल सकूं। 6 घंटे की नींद के बाद फिर से शूटिंग के लिए निकलना पड़ता था।''

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के सपोर्ट में उतरी ये एक्ट्रेस, भड़के लोगों ने कहा- ”घटिया औरत तुझे तो कोई फर्क पड़ेगा नहीं”

कैटरीना कैफ विक्की के बदलाव से हुई खुश

कैटरीना कैफ ने विक्की में दो बड़े बदलाव नोटिस किए। पहला उनकी चाल में बदलाव, जिसे लक्ष्मण उतेकर ने भी देखा। फिल्म के दौरान विक्की की वॉक अलग हो गई थी। और दूसरा विक्की का शांत स्वभाव। विक्की ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनका दिमाग किरदार में डूबा रहता था, जिससे कई बार बातचीत के दौरान वह खामोश हो जाते थे। खैर कटरीना को ये बदलाव पसंद आया और उसने हंसते हुए कहा- ''बहुत सही लग रहा हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''शुक्र है कि कैटरीना इसी इंडस्ट्री से हैं, इसलिए वह सब कुछ समझती हैं।''

ये भी पढ़ें: Chhava के ‘संभाजी’ कैसे बने विक्की कौशल? दी इतनी कुर्बानियां

एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स (Chhaava Advance Booking)

फिल्म 'छावा' के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। एडवांस बुकिंग में ही 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैंऔर अब तक फिल्म ने 7.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रिलीज से पहले यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म पहले दिन 18-20 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग कर सकती है।

कब रिलीज होगी 'छावा'?

वैलेंटाइन डे के दिन फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में विक्की कौशल महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म में छत्रपती संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येशूबाई की भूमिका में नजर आएंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन