
Poonam Pandey Pregnancy Post (सोर्स- एक्स)
Poonam Pandey Pregnancy Post: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी तस्वीरें थीं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए थे। लेकिन अब खुद पूनम ने सामने आकर साफ कर दिया है कि ये सब सिर्फ एक अप्रैल फूल का मजाक था। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल, मंगलवार को पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने ऐसे इमोजी भी शेयर किए थे, जिनसे ये हिंट मिल रहा था कि वो मां बनने वाली हैं। उनकी मुस्कुराती तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं और लोगों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।
तस्वीरों के वायरल होने के अगले ही दिन पूनम पांडे ने एक वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई सामने रख दी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद देते हुए बताया कि वह गर्भवती नहीं हैं और यह सब केवल अप्रैल फूल डे के मौके पर किया गया एक मज़ाक था। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में चल रही तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच वो लोगों का थोड़ा मनोरंजन करना चाहती थीं।
पूनम ने अपने अंदाज़ में यह भी कहा कि लोगों को जिंदगी को ज्यादा गंभीरता से लेने की बजाय हल्के-फुल्के अंदाज़ में जीना चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
दिलचस्प बात ये रही कि जब पूनम ने यही तस्वीरें दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं, तो पोस्ट के नीचे मेड विद एआई का टैग भी दिखाई दिया। इसके बाद कई यूजर्स को पहले ही शक होने लगा था कि तस्वीरें वास्तविक नहीं हैं। इसके अलावा कुछ समय पहले मुंबई में उनकी सार्वजनिक मौजूदगी के दौरान भी उनके प्रेग्नेंट होने के कोई संकेत नहीं मिले थे। इन सभी कारणों से सोशल मीडिया पर लोग लगातार तस्वीरों की सच्चाई पर सवाल उठा रहे थे, जो बाद में सही साबित हुए।
ये पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे ने किसी चौंकाने वाली घोषणा से लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले फरवरी 2024 में भी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उनके निधन की खबर सामने आई थी, जिसे बाद में उन्होंने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का हिस्सा बताया था। उस घटना के बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था, हालांकि उन्होंने दावा किया था कि इससे कैंसर जागरूकता को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिला।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूनम पांडे ने साल 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद सामने आए और मामला अलगाव तक पहुंच गया। इसके बाद पूनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पिछले कुछ समय से सिंगल हैं और अपनी जिंदगी से खुश हैं, हालांकि रिश्तों को लेकर उनमें अब भी झिझक बनी हुई है।
फिलहाल, अप्रैल फूल के इस मजाक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पूनम पांडे सोशल मीडिया पर लोगों को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं
Updated on:
01 Apr 2026 01:36 pm
Published on:
01 Apr 2026 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
