30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

52 की मलाइका अरोड़ा ने 33 के हर्ष मेहता के साथ रिश्ते पर लगाई मुहर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं राजस्थान के मंदिर

Malaika Arora Confirm Relationship With Harsh Mehta: बॉलीवुड की फैशन क्वीन मलाइका अरोड़ा ने क्या खुद से 19 साल छोटे हर्ष मेहता के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है?

2 min read
Google source verification
Malaika Arora Confirm Relationship With Harsh Mehta

Malaika Arora Confirm Relationship With Harsh Mehta (सोर्स- एक्स)

Malaika Arora Confirm Relationship With Harsh Mehta: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन और स्टाइल क्वीन मानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद अब उनका नाम 33 वर्षीय डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में राजस्थान के फेमस आदिनाथ जैन मंदिर में दोनों को साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

मलाइका और हर्ष साथ में मंदिर पहुंचे (Malaika Arora With Harsh Mehta In Rajasthan)

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मलाइका और हर्ष मंदिर परिसर में साथ नजर आए। दोनों ने वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और सहज अंदाज में बातचीत भी की। उनकी बॉडी लैंग्वेज और साथ बिताए गए पलों ने फैंस को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ये रिश्ता अब सिर्फ अफवाह नहीं रहा।

दोनों को कई बार देखा गया साथ (Malaika Arora With Harsh Mehta In Rajasthan)

दरअसल, दोनों के रिश्ते की चर्चाएं पहली बार तब तेज हुई थीं जब उन्हें पिछले साल मुंबई में आयोजित एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। उस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज दिखाई दिए और कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक साथ बाहर निकलते भी नजर आए। यही वो पल था जिसने उनके रिश्ते की खबरों को हवा दी।

इसके बाद वैलेंटाइन डे पर इटली ट्रिप की तस्वीरों ने भी इस चर्चा को और मजबूत कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर में दोनों रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने साथ नजर आए थे। उस फोटो में दोनों की नजदीकियां साफ झलक रही थीं, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर नई बहस शुरू हो गई।

मलाइका ने आधिकारिक तौर पर नहीं किया एलान

हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात जरूर की। उन्होंने कहा कि जिंदगी में जो कुछ भी हो रहा है, वह उसे खुलकर जी रही हैं और फिलहाल वह खुद के साथ खुश हैं। उन्होंने ये भी साफ किया कि अगर कभी वो किसी रिश्ते में आती हैं तो वो फैसला पूरी तरह उनका अपना होगा।

किसी रिश्ते की तलाश में नहीं- मलाइका (Malaika Arora With Harsh Mehta In Rajasthan)

दिलचस्प बात यह भी है कि मलाइका ने लगातार फैल रही डेटिंग अफवाहों पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि अब वो और उनके बेटे अरहान खान इन खबरों को पढ़कर हंसते हैं। उनका कहना है कि जिंदगी में साथी होना अच्छी बात है, लेकिन वो किसी रिश्ते की तलाश में नहीं हैं।