29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में अभिनेता के भतीजे की हुई मौत, रोते हुए एक्टर ने जोड़े हाथ, बोले- भगवान ये दिन किसी को ना दिखाए

Actor Rahul Sharma Nephew Accident: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर राहुल शर्मा के साथ अनहोनी हो गई है। उनके भतीजे की सड़क हादसे में जान चली गई है।

2 min read
Google source verification
Actor Rahul Sharma Nephew Accident

Actor Rahul Sharma Nephew Accident (सोर्स- एक्स)

Actor Rahul Sharma Nephew Accident: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर राहुल शर्मा का एक भावुक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर अपने दर्द को बयां करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में उनके भतीजे की मौत हो गई। इस घटना से उनका पूरा परिवार टूटकर बिखर गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

एक्टर राहुल शर्मा ने दर्द किया बयां (Actor Rahul Sharma Nephew Accident)

अभिनेता राहुल शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं ये वीडियो नहीं बनाना चाहता था लेकिन अगर मेरे मैसेज से कुछ भी फर्क पड़ता है तो मेरा मकसद पूरा हो जाएगा। राहुल ने कहा, 19 मार्च 2026 के दिन जो घटना हुई उसने हमारे परिवार को हिलाकर रख दिया है। IIT बॉम्बे के कुछ छात्र थे, जो लोनावला घूमने के लिए निकले थे जैसे आम तौर पर लोग निकलते हैं। लेकिन जो बाद में हुआ वो आम नहीं था।

चार साल से भतीजे से नहीं मिले थे एक्टर (Actor Rahul Sharma Nephew Accident)

तीन कारों में से सबसे आगे जो कार थी उसका एक्सीडेंट हो जाता है और उस कार में मेरा भतीजा था श्रेयांश शर्मा, जिसके साथ दो और छात्रों की मौत हो जाती है। एक्टर ने बताया कि इस घटना ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया। आगे बात करते हुए राहुल ने बताया कि वो पिछले चाल साल से अपने भतीजे से नहीं मिले थे। बस फैमिली फंक्शन के दौरान ही वो मिल पाते थे।

वीडियो में भावुक हो गए एक्टर (Actor Rahul Sharma Nephew Accident)

इस वीडियो में ध्यान से गाड़ी चलाने का मैसेज देते हुए एक्टर ने कहा, मुझे कॉल आया मैं अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा। वो दूरी थी वो बहुत मुश्किल था। वहां जाने के बाद मुझे तस्वीरें दिखाई, मैंने तस्वीरें देखी तो ऐसा लगा कि किसी ने अंदर से हिला दिया। जब मैने बॉडी देखी। भगवान वो दिन किसी को ना दिखाए।

हमारे मां-बाप हमेशा हमसे कहते हैं कि ध्यान से जाना। किसी से रेस मत लगाना। लेकिन हम ये बातें इग्नोर कर देते हैं। उसकी मां आज तक भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाई है। मेरी जब भी भतीजे से बात होती थी तो वो यही कहता था कि चाचा मैं पढ़ाई कर रहा था इसलिए आपसे मिलने नहीं आ पाया।

आप सब बहुत कीमती हो- एक्टर राहुल

आगे बात करते हुए एक्टर ने हाथ जोड़ते हुए कहा, 'आप लोग बहुत कीमती हो। ये रेश ड्राइविंग मत करना प्लीज। आप तो चले जाओगे लेकिन आपके पीछे आपका पूरा परिवार बहुत ज्यादा सफर करेगा। इसलिए मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है प्लीज ध्यान से गाड़ी चलाएं।'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आ चुके नजर

बता दें एक्टर राहुल ने अभी तक कई शोज में काम किया है। आखिरी बार वो सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अंशुमन के किरदार में नजर आए थे।