
Virat Kohli-Anushka Sharma Exchange Flying Kisses (सोर्स- एक्स)
Virat Kohli-Anushka Sharma Exchange Flying Kisses:आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की दमदार शुरुआत की, वहीं इस मैच का सबसे खूबसूरत पल मैच के बाद देखने को मिला। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
जब मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठीं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस किया, तो अनुष्का का प्यारा और शर्माने वाला रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आईं।
इन दिनों वो अपने परिवार के साथ प्राइवेट जीवन जी रही हैं, लेकिन पति विराट को सपोर्ट करने के लिए वो स्टेडियम पहुंचीं। उनकी मौजूदगी को फैंस ने ‘लकी चार्म’ भी बताया, क्योंकि टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद विराट का रोमांटिक अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में छा गया।
स्टेंड में बैठीं अनुष्का की तरफ देखते हुए उन्होंने फ्लाइंग किस भेजी। इसके जवाब में अनुष्का भी मुस्कुराते हुए उन्हें फ्लाइंग किस करती नजर आईं। इसी दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा- 'क्या ड्रामेबाज है ये', जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मैच की बात करें तो विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ चौके-छक्के लगाए और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
आईपीएल के शुरुआती मैच में अर्धशतक लगाकर विराट ने अपने रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ ली। ये उनके करियर का 64वां अर्धशतक रहा। खास बात यह भी रही कि उन्होंने यह पारी तेज स्ट्राइक रेट से खेली और अंत तक टिके रहे। इससे पहले भी कई सीज़न में वह पहले मैच से ही शानदार शुरुआत करते रहे हैं।
दूसरी ओर अनुष्का शर्मा की फिल्मों में वापसी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रहने के बावजूद उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। कहा जा रहा है वो अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म के लिए लॉक हो गई है। हालांकि अभी फिल्म के मेकर्स या खुद अनुष्का की तरफ से इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।
Updated on:
29 Mar 2026 01:02 pm
Published on:
29 Mar 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
