29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ बने एशिया में T20s के बादशाह, एक झटके में तोड़ डाले इतने सारे रिकॉर्ड

Virat Kohli become Asias Top T20s run scorer: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में ही तूफानी अर्धशतक जड़ विराट कोहली ने पाकिस्‍तानी दिग्‍गज शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़कर टी20 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में उन्‍होंने बैक-टू-बैक कई अन्‍य रिकॉर्ड भी तोड़े हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 29, 2026

Virat Kohli become Asias Top T20s run scorer

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्‍ला उठाते विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)

Virat Kohli become Asias Top T20s run scorer: विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और मील का पत्थर जोड़ लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले मैच में उन्होंने शानदार 69 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह पाकिस्तान के दिग्‍गज शोएब मलिक को पीछे छोड़ते हुए T20s क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा इस मुकाबले में उन्‍होंने कई अन्‍य रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए हैं। आइये उन रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

29वां रन बनाते ही तोड़ डाला शोएब मलिक रिकॉर्ड

विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29वां रन बनाते ही शोएब मलिक के 13,571 रनों के कुल स्कोर को पीछे छोड़ टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय स्टार ने यह कारनामा अपने सिर्फ 415वें T20 मैच में किया, जबकि मलिक ने अपने दो दशक लंबे करियर में 557 मैच खेले थे।

इस ताजा उपलब्धि के साथ कोहली (13,612) T20 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर क्रिस गेल (14,562) हैं, जिनके बाद काइरन पोलार्ड (14,482), एलेक्स हेल्स (14,449), डेविड वॉर्नर (14,063) और जोस बटलर (13,845) का नंबर आता है।

Virat Kohli ने ये रिकॉर्ड भी तोड़े

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन

4027-विराट कोहली
3285 - डेविड वार्नर
3238-रोहित शर्मा
2843- शिखर धवन
2832 - रॉबिन उथप्पा

कोहली बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली हमेशा जबरदस्त फ़ॉर्म में रहते हैं। आईपीएल में अब तक उन्होंने एसआरएच के खिलाफ 7 बार 50 से ज्‍यादा रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्‍यादा अर्धशतक हैं। इस मामले में उन्होंने फाफ डु प्लेसिस और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा कोहली ने एसआरएच के खिलाफ कुल 874 रन भी बनाए हैं, जो इस लीग में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे ज्‍यादा स्कोर है।

IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ औसत

साझेदारीपारीरनसर्वश्रेष्‍ठऔसत100/50
कोहली-पडिक्‍कल13789181*71.723/3
फाफ-कोहली1588017258.663/2
तिलक-सूर्या15693143*53.301/7
मयंक-केएल20106312053.153/8
बैरिस्‍टो-वॉर्नर1577913151.932/6

IPL में सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने वाले भारतीय ओपनर

खिलाड़ीपारीरनसर्वश्रेष्‍ठस्‍ट्राइक रेट100s50s6s
विराट कोहली1295078113*139.62840182
केएल राहुल1034418132*138.14536179
शिखर धवन2026362106*128.11247143
रोहित शर्मा1173166105*133.75119140
शुभमन गिल973603129139.75425112