
पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ और आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)
Mohammad Kaif post on Virat Kohli: विराट कोहली ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रिटायर होने के दो साल बाद भी कोहली यह साबित करते आ रहे हैं कि खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 38 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोहली की हालिया फॉर्म जबरदस्त रही है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार बड़े स्कोर बनाकर उन्होंने आलोचकों की बोलती बंद करा दी है। मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कोहली का बचाव करते हुए और फैंस को उनके शानदार प्रदर्शन की याद दिलाई।
कैफ ने एक्स पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि जरा सोचिए, ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीरो पर आउट होने के बाद लोगों ने कहा था कि विराट कोहली का दौर खत्म हो गया है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनके पिछले 10 स्कोर ये हैं: 74, 135, 102, 65, 131, 77, 93, 23, 124, और इस मैच में 69 नाबाद।
कैफ ने इस पोस्ट के माध्यम से कोहली की तारीफ की है, लेकिन कई फैंस ने इसके समय पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें लगा कि अब कोहली का बचाव करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पहले जो आलोचना हो रही थी, वह ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट में उनकी संघर्षपूर्ण स्थिति को लेकर थी, न कि लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट को लेकर थी।
इस मैच के दौरान कोहली ने कई बड़े मील के पत्थर भी हासिल किए। वह आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने T20 रनों की सूची में शोएब मलिक को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अपना 64वां आईपीएल अर्धशतक बनाया और शानदार अंदाज में मैच को खत्म किया।
कोहली के साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी तेजी से रन बनाए, जिसकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिर्फ 26 गेंदे शेष रहते 203 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही आरसीबी का टूर्नामेंट की शुरुआत में ही नेट रन रेट बेहतर हो गया है।
Published on:
29 Mar 2026 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
IPL 2026
