
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर
Poonam Pandey Pregnant: अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'धमाका' कर दिया है। इस बार मामला किसी एडल्ट वीडियो या विवादित बयान का नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है। पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो ताजा तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपना 'बेबी बंप' फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही उनके फैंस और ट्रोलर्स के बीच खलबली मच गई है।
पूनम पांडे सोशल मीडिया पर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हैरानी की सबसे बड़ी वजह यह है कि पूनम फिलहाल शादीशुदा नहीं हैं। हालांकि, उनके कई हाई-प्रोफाइल रिलेशनशिप रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी शादी या किसी आधिकारिक पार्टनर का जिक्र नहीं किया है। बेबी बंप वाली तस्वीरों के साथ पूनम ने कैप्शन में सिर्फ 'बेबी' और 'दूध की बोतल' वाली इमोजी पोस्ट की है, जिससे यह साफ लग रहा है कि वह मां बनने वाली हैं।
पूनम की प्रेग्नेंसी की खबर के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस बच्चे का पिता कौन हो सकता है? रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम पिछले कुछ समय से किसी के साथ 'लिव-इन रिलेशनशिप' में रह रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने इस पार्टनर की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा हुआ है। बता दें कि साल 2020 में पूनम ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्माता सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता महज एक साल के भीतर ही कड़वाहट और विवादों के साथ खत्म हो गया। तलाक के बाद से पूनम सिंगल ही नजर आ रही थीं।
जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। पूनम अपने बोल्ड और एडल्ट कंटेंट के लिए जानी जाती हैं, इसलिए लोग काफी आपत्तिजनक और तीखे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो, लेकिन क्या बच्चे के अब्बा के बारे में हमें बताएंगी?" वहीं एक अन्य ने पूछा, "बिना शादी के बेबी? यह कब और कैसे हो गया?" कुछ लोग इसे पूनम का नया 'पब्लिसिटी स्टंट' भी बता रहे हैं, क्योंकि पूनम पहले भी अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
फिलहाल पूनम ने इन कमेंट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखना यह होगा कि क्या पूनम वाकई मां बनने वाली हैं या यह उनकी किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट का हिस्सा है। लेकिन एक बात तो तय है, पूनम पांडे जानती हैं कि लाइमलाइट में कैसे बने रहना है।
Updated on:
31 Mar 2026 02:33 pm
Published on:
31 Mar 2026 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
