
मुंबई। फैंस अपने चहेते स्टार्स की तरह उनके किड्स के बारे में भी जानने को उत्सुक रहते हैं। जितना बड़ा स्टार, उतना ही फैंस में उनके किड्स को लेकर जानकारी रखने की उत्सुकता। यही वजह है कि शाहरुख की बेटी सुहाना, आमिर खान की बेटी ईरा, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और तैमूर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। यंग किड्स में तैमूर को मीडिया अटेंशन मिला है, वैसा शायद ही किस स्टार किड्स को मिला हो। तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आलम ये है कि कई इंटरव्यूज में तैमूर की मां करीना कपूर खान और पिता सैफ अली खान से उनसे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। हाल ही अभिनेता अर्जुन रामपाल के बेटे अरिक का दूसरा जन्मदिन मनाया गया।
अरिक इतने क्यूट हैं कि उनकी फोटोज देखते ही प्यार आ जाए। क्यूटनेस में एरिक, तैमूर को टक्कर देते नजर आते हैं।
( Photos Credit : instagram.com/rampal72/ & kareenakapoorkhan/)
अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने 18 जुलाई, 2019 को अरिक को जन्म दिया। अर्जुन और गैब्रिएला का रिलेशन कई साल पुराना है। हालांकि दोनों ने शादी करने की घोषणा नहीं की है। फिलहाल इस कपल के एक बेटा है और दोनों साथ रहते हैं।
अर्जुन रामपाल ने अपने बेेटे अरिक को लाइमलाइट से बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि अपने फैंस के लिए एक्टर ने अरिक के पहले जन्मदिन पर पहली बार उनकी फोटो शेयर की थी। अब उनका बेटा दो साल का हो चुका है।
गौरतलब है कि 1998 में अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से विवाह रचाया था। इसके 20 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इस कपल के दो बेटियां (माहिका और मायरा) हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि गैब्रिएला को उनकी दोनों बेटियों ने अपना लिया था। अरिक के जन्म के समय अर्जुन अपनी दोनों बेटियों को अस्पताल में गैब्रिएला से मिलाने ले गए थे।
अर्जुन की दोनों बेटियों और गैब्रिएला में अच्छी बॉन्डिंग है। अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर पूरे परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
हाल ही अर्जुन ने अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी की है। इस मूवी में एक्ट्रेस कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। इस एक्शन मूवी में कंगना का रोल एजेंट अग्नि का है। वहीं, अर्जुन इस फिल्म में रुद्रवीर के किरदार में नजर आएंगे।
'धाकड़' मूवी में दोनों को साथ देखने को लेकर उत्साहित हैं। निर्देशक रजनीश रजी घई की इस फिल्म में कंगना और अर्जुन के अलावा दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी।
( Photos Credit : instagram.com/rampal72/ )