Arjun Tendulkar Wedding Photos:अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपनी मेहंदी समारोह में दुल्हनिया का हाथ थामते हुए कई खूबसूरत पल साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Arjun Tendulkar Wedding Photos: क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का इंतजार आखिरकार अब खत्म होने वाला है। बता दें, अर्जुन और उनकी मंगेतर सानिया चंधोक की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इन खुशियों भरे पलों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है।
इस बीच, फेमस सिंगर हर्षदीप कौर ने भी अर्जुन और सानिया के साथ एक वीडियो और कुछ फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अर्जुन तेंदुलकर सानिया का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जबकि हर्षदीप कौर अपनी मधुर आवाज में गीत "कुछ कुछ होता है" गाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार भी दिखाई दिया, जो इस शादी की खुशी में शामिल है।
इतना ही नहीं, वीडियो और फोटोज को देख फैंस ने खूब प्यार जताया है। कई लोगों ने इसे हार्ट और फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है। वे बेसब्री से शादी की तस्वीरों और समारोह के भव्य तमाशे का इंतजार कर रहे हैं।
इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि देने वाली बात है कि अर्जुन और सानिया की सगाई 25 अगस्त 2025 को हुई थी। शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर में शुरू हुआ, जहां पर परिवार और दोस्त मौजूद थे। बता दें, आज 5 मार्च 2026 को ये जोड़ी शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है।
इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होंगे और इसे यादगार बनाने में जुटेंगे। अर्जुन तेंदुलकर की शादी क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों की दुनिया के लिए एक खास अवसर है, जिस पर हर कोई अपनी शुभकामनाएं भेज रहा है। हम भी इस जोड़े के जीवन में खुशियों और सफलता की कामना करते हैं।