बॉलीवुड

ये पैंतरा आजमा कर सलमान को इम्प्रेस कर रहीं है अर्शी..खर्च कर डाले 6 लाख

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के लिए सलमान के सामने परफार्मेंस देने के लिए तैयारियों में जुटी है अर्शी खान
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2018, 8:25 PM IST
big boss 11
big boss 11

बिग बॉस से अर्शी खान तो पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बिग बॉस के फिनाले में आग लगाने के लिए कमर कस ली है। दरअसल अर्शी शो के फाइनल में परफॉरमेंस देने वाली है। भले ही वो शो से बाहर हो चुकी है लेकिन सलमान को Impress करने का अभी भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं।

काफी दिनों से उनकी डांस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसके बाद सबके दिमाग में यही सवाल था कि आखिर वो इस मौके पर कौन सी ड्रेस पहनेंगी। बता दें कि अब उस बात से भी पर्दा हट चुका है। अर्शी ने बिग बॉस के लिए करीब 6 लाख की ड्रेस खरीदी है। इस मौके पर अर्शी ने और भी काफी तैयारियां कर रखी है। उन्होंने अपने बालों के लिए नया स्टाइल बनवाया है। अपने डांस के लिए भी काफी रिहर्सल की है साथ ही उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर रियाज गंगजी की ड्रेस भी खरीदी है। इस ड्रेस की कीमत तकरीबन 6 लाख रुपये बताई जा रही है। ये कोई आम ड्रेस नहीं है। बता दें कि रियाज गंगजी की इस ड्रेस पर स्वारॉस्की और पर्ल्स का काम भी हुआ है जो इसको और भी खास बनाती है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अर्शी खान की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी है। एक तस्वीर में वो रियाज गंगजी की बूटीक में नजर आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने ये ड्रेस फाइनल की है। इस बात की पुष्टि खुद रियाज गंगजी से भी हो चुकी है लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है। लेकिन सुनने में आया है कि ये वाइन कलर का गाऊन है जिसे फ्यूजन आउटफिट बताया जा रहा है।

बता दें कि अर्शी खान हितेन तेजवानी के साथ बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में परफॉर्म करने वाली हैं।

Updated on:
14 Jan 2018, 8:25 PM IST
Published on: