
Article 370: फिल्म 'आर्टिकल 370' रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस (Article 370 Box Office) पर छाई हुई है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस बीच फिल्म के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा।
दरअसल, यामी गौतम की नई फिल्म 'आर्टिकल 370' को खाड़ी देशों (Gulf Countries) में बैन कर दिया गया है। इससे फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है क्योंकि खाड़ी देशों में भारतीय फिल्म अच्छी-खासी कमाई करती हैं। लेकिन अब फिल्म बैन होने की वजह से इसकी कमाई में भारी नुकसान होगा।
यहा पढ़ें: बॉलीवुड की ताजा खबरें
ऐसा ही कुछ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) के साथ भी हुआ था। 'फाइटर' फिल्म को भी यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) को छोड़कर सभी खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया था।