
Article 370 Box Office Prediction: ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम (Yami Gautam) की इस मूवी ने पहले शुक्रवार को 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं मूवी के शनिवार के भी अर्ली ट्रेड के आंकड़े आ गये हैं। फिल्म ने शाम तक 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये आंकड़े अभी बदल सकते हैं। वहीं उम्मीद की जा रही है कि ये मूवी रविवार को भी बंपर कलेक्शन कर सकती है।
वहीं फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि अगर मूवी इसी तरह कलेक्शन करती रही और वीकेंड पर इसका आंकड़ा बढ़ता है तो मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी।
यामी गौतम की मूवी ‘आर्टिकल 370’ की सीधी टक्कर विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की ‘क्रैक’ (Crackk) से है। हालांकि क्रैक ‘आर्टिकल 370’ के मुकाबले उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।