बॉलीवुड

आशा भोसले के निधन की खबर का बेटे ने बताया सच, बोले- यह खबर…

Asha Bhosle Death News: उस समय हर कोई हैरान रह गया जब आशा भोसले के निधन की खबर आई। इसी पर सिंगर के बेटे ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बताई है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2025, 11:12 AM IST
Asha Bhosle Death News rumors
आशा भोसले की मौत की खबर पर बेटे ने दिया रिएक्शन

Asha Bhosle Death News Rumors: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है। बीते दिन भी आशा भोसले के निधन की खबर चर्चा में आई। इस खबर से हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि सिंगर की मौत हो गई है। कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। अब आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की सच्चाई बताई है।

आशा भोसले की मौत की खबर की बेटे ने बताई सच्चाई (Asha Bhosle Death News Rumors)

आशा भोसले की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद उनके बेटे ने इस खबर पर विराम लगा दिया। उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, ”यह खबर झूठ है। मां एक दम ठीक हैं।” बता दें, आशा भोसले हाल ही में रेखा की सदाबहार क्लासिक फिल्म उमराव जान की स्पेशल स्क्रीनिंग पर नजर आई थीं, जो 44 साल बाद दोबारा रिलीज हुई थी। आशा भोसले ने साथ ही मंच पर गाना गाकर अपने फैंस को भी खुश कर दिया था।

आशा भोसले की मौत की झूठी खबर फेसबुक से फैली (Asha Bhosle Son Anand)

दरअसल, आशा भोसले की मौत की अफवाह फेसबुक पर शबाना शेख नाम की एक यूजर ने फैलाई थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें दिग्गज गायिका की माला पहने एक तस्वीर के साथ एक झूठा कैप्शन दिया गया था, जिसमें उनके निधन की घोषणा की गई थी। पोस्ट में लिखा था, “प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन – एक संगीत युग का अंत (01 जुलाई 2025)।” इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और जिसका उनके बेटे ने सच बताया।

Updated on:
11 Jul 2025, 11:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
फ्लॉप करियर पर छलका काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का दर्द, बोलीं- काश मैं काम को सीरियस ले लेती

सुनीता आहूजा के साथ कैसे बिगड़ा गोविंदा का रिश्ता? कैमरे पर पहली बार अभिनेता ने खोला राज

‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान