24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Battle Of Galwan: सलमान खान संग रोमांस करेंगी ये 49 साल की एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- नई भाभी जी…

Battle Of Galwan Actress: सलमान खान की जल्द नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान आने वाली है। इस फिल्म की एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है। जिसे लोग नई भाभी कह रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 11 Jul 2025, 9:37 AM IST

Battle Of Galwan Salman Khan new actress

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान में नई एक्ट्रेस की एंट्री

Battle Of Galwan Salman Khan New Actress: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान का जब से पोस्टर आया है फैंस उसकी हर अपडेट के लिए बेसब्र हो रहे हैं। ऐसे में फैंस को खुश करने के लिए बैटल ऑफ गलवान की हीरोइन का भी ऐलान हो गया है। खुद सलमान खान ने अपनी नई एक्ट्रेस का ऐलान पोस्ट के जरिए किया है। जी हां! बैटल ऑफ गलवान में 49 साल की फेमस एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह को साइन किया गया है।

सलमान खान ने किया चित्रांगदा का फिल्म में स्वागत (Battle Of Galwan Salman Khan chitrangada singh)

सलमान खान ने टीम की तरफ से चित्रांगदा सिंह का फिल्म में स्वागत किया है। इससे पहले डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने भी कन्फ़र्म कर दिया था कि 'बैटल ऑफ गलवान' में चित्रांगदा और सलमान खान को पहली बार साथ देखा जाएगा। सलमान और चित्रांगदा सिंह की ये फिल्म पहली है जिसमें दोनों स्टार साथ में नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इंडिया गेट से चित्रांगदा सिंह की एक खूबसूरत फोटो शेयर की। साथ ही लिखा, “सादगी और शालीनता का रूप चित्रांगदा सिंह का 'बैटल ऑफ गलवान' की टीम में स्वागत है।”

चित्रागंदा ने किया फिल्म का हिस्सा होने पर रिएक्ट (salman khan chitrangada singh)

चित्रांगदा और सलमान खान को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। वहीं, चित्रांगदा सिंह खुद भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काफी खुश नजर आईं। उन्होंने सलमान के प्रोडक्शन हाउस को लेकर पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने लिखा, “मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह वाकई खास है।”

सोशल मीडिया पर फैंस चित्रागंदा को कहने लगे भाभी

फैंस के इसपर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'आप दोनों धमाल मचा दोगे। दूसरे ने लिखा, 'वेलकम मैम। नई भाभी जी।' तीसरे ने लिखा, “वेलकम भाभी जी।” चौथे ने लिखा, चित्रांगदा और सलमान एक दम नई जोड़ी हैं।” एक अन्य ने लिखा, “ये है एकदम परफेक्ट जोड़ी। चित्रांगदा और सलमान को साथ देखना जबरदस्त होगा।' एक यूजर ने लिखा, “वेलकम भाभी, गदर मचा देना।”

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग