बॉलीवुड

Kangana Ranaut पर लगा चोरी का आरोप, लेखक बोले- मेरी कहानी चुराकर किया शोषण

कंगना रनौत पर कहानी चुराने का लगा आरोप दिद्दा राइटर आशीष कौल ने लगाया इल्जाम कहा- कंगना ने मेरी कहानी चुराई है
less than 1 minute read
• •
Jan 15, 2021
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

नई दिल्ली | बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन वो किसी ना किसी वजह से लोगों के निशाने पर रहती हैं। रिसेन्टली कंगना ने फिल्म मणिकर्णिका (Manikarnika) के दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि नई फिल्म का टाइटल 'मणिकर्णिका रिटर्न- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' (Didda: The Queen Warrior of Kashmir) होगा। लेकिन कंगना पर अब फिल्म की कहानी चोरी का आरोप लग गया है। राइटर आशीष कौल ने कंगना पर उनकी स्टोरी चुराने का इल्जाम लगाया है।

आशीष कौल ने नवभारत टाइम्स के साथ इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया और कहा कि कंगना ने मेरी कहानी चुराई है। वो अपने साथ हुई गलत चीजों के लिए लड़ती हैं लेकिन अब मेरे साथ ही ऐसा कर रही हैं। अपने साथ शोषण के लिए उनकी लड़ाई चल रही है और खुद ही मेरे साथ वो कर रही हैं।

आशीष कौल का दावा है कि उनकी बुक 'दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर' का इंग्लिश वर्जन आ चुका है। मेरे पास उस कहानी का कॉपीराइट है वो ऐसे कैसे कर सकती हैं। लॉकडाउन के दौरान मैंने कंगना से किताब के हिंदी संस्करण के लिए संपर्क किया था। मैंने उन्हें अपनी बुक के लिए कंगना को हिंदी वर्जन का फॉरवर्ड लिखने के लिए मेल किया था लेकिन उनका कोई रिप्लाई नहीं आया।

आशीष ने आगे कहा कि अब अचानक से कंगना ने फिल्म का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस कहानी पर मेरा कॉपीराइट है। दिद्दा लोहार की राजकुमारी थीं जो अब जम्मू में रहती हैं। फिल्म को लेकर मेरी रिलायंस एंटरटेनमेंट से बात भी हुई है।

Published on:
15 Jan 2021 12:19 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है