बॉलीवुड

अब जर्मनी के Homochrom फिल्मफेस्ट की ओपनिंग फिल्म बनी आशीष शर्मा की ‘खेजड़ी’

इस फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 5:46 PM IST
Ashish sharma
Ashish sharma

छोटे पर्दे के बड़े स्टार आशीष शर्मा के बारे में इंडस्ट्री में माना जाता है कि वह अपने रोल को लेकर सबसे अधिक एक्सपेरिमेंट करते हैं। बता दें कि आशीष ने टीवी पर 'राम' के किरदार से अपनी एक खास पहचान बनाई है। वहीं पिछले दिनों उनकी एक फिल्म भी रिलीज हुई। इस फिल्म का नाम है 'खेजड़ी'। इस फिल्म में उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने समाज की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश की है।

जर्मनी के फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी फिल्म:
इस फिल्म से आशीष काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह मूवी अब तक कई फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी है। अब इसके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस फिल्म को फिल्मफेस्ट Homochrom in Cologne, Germany में 16 अक्टूबर को दिखाया जाएगा।

बनी फिल्मफेस्ट की ओपनिंग फिल्म:
आशीष शर्मा स्टारर फिल्म 'खेजड़ी' फिल्मफेस्ट Homochrom की ओपनिंग फिल्म बन गई है। इस बात की जानकारी खुद आशीष ने एक ट्वीट के जरिए दी। फिल्म में ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे आशीष का मानना है कि समाज आज भी ट्रांसजेंडर को मुख्य धारा का हिस्सा नहीं मानता है।

फिल्म 'खेजड़ी' की शूटिंग राजस्थान में हुई है। इसे अर्चना शर्मा और केसी बंसल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट आशीष और अर्चना ने लिखी है।

Published on: