Athiya Shetty -Kl Rahul Wedding : सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल की शादी की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। अब खबर आ रही है कि शादी में बहुत कम दिन बचे हैं और दोनों जल्द सात फेरे लेने वाले हैं।
क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय से दोनों के शादी करने की खबरें भी लगातार सामने आती रही हैं। अब एक बार फिर दोनौं की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
खबर है कि दोनों की शादी में कम ही समय बचा है। दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें हैं कि दोनों जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते में ही एक हो सकते हैं।
खबरों की मानें तो लवबर्ड्स ने 21 से 23 जनवरी (Athiya Shetty -Kl Rahul Wedding Date) तक की डेट शादी के फंक्शन को लेकर फिक्स की है। इस शादी में केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें- राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी संग की शादी
खबर ये भी है कि जोड़ा सिंपल शादी करेगा। मतलब ये है कि सभी फंक्शन सुनिल शेट्टी के घर पर किए जाएंगे। इन सबके बीच होने वाली दुल्हनियां भी जोरो शोरों से तैयारियों में लगी हुई हैं।
उन्हें पॉपुलर फैशन डिजाइनर के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनके भाई अहान शेट्टी भी थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो शादी की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं दुल्हे राजा भी शादी को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने इस खास दिन के लिए केएल राहुल ने पहले ही भारतीय टीम से छुट्टी भी ले ली है।
आथिया की एक बेहद क्लोज फ्रेंड अनुष्का रंजन ने साल 2019 में फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था, जिसमें वो खुद आथिया और केएल राहुल एक साथ थाईलैंड वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे थे, जिसके बाद दोनों की अफेयर्स की अफवाहें उड़ने लगी थी, जो आगे चल कर सच निकली।
इसके बाद अथिया और केएल राहुल ने 2021 में अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। जब क्रिकेटर अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर पर पहुंचे थे। उस दौरान अथिया और लोकेश राहुल साथ-साथ पोज देते नजर आए थे।
इसके बाद से दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो शेयर करने का सिलसिला शुरू किया। अथिया अक्सर केएल राहुल के क्रिकेट मैचों में देखी जाती रही हैं।
यह भी पढ़ें- री-रिलीज की जाएगी 'गदर एक प्रेम कथा'