जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गदर 2’ से पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को एक बार फिर फैंस के लिए रिलीज किया जाएगा। इस खबर को सुनते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि Gadar 2: The Katha Continues से पहले 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज किया जाएगा। मजे की बात ये है कि इसे उसी तारीख को रिलीज किया जाएगा जिस तारीख को असल में ये फिल्म रिलीज हुई थी। बस फर्क होगा तो साल का।