बॉलीवुड

के एल राहुल-अथिया शेट्टी की लिस्ट में कौन होगा खास मेहमान, कैसा होगा दूल्हा-दुल्हन का आटउफिट

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल आज रात सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर पर कई खास मेहमान शिरकत करने वाले हैं। जानिए कैसा होगा दूल्हा-दुल्हन का आटउफिट।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2023, 12:35 PM IST
athiyaklrahul.jpg
KL Rahul Athiya Shetty Wedding

Athiya Shetty-KL Rahul Marriage: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल की शादी आत रात होने वाली है। इस ग्रैंड पार्टी में सभी मेहमान खास होंगे लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी है जिनको देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। सुनील शेट्टी के सबसे अच्छे दोस्त जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त भी शादी में शामिल होंगे और परफॉर्म भी करेंगे। सूत्रों की मानें तो अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज परफॉर्म करने वाली हैं। 23 जनवरी 2023 को के एल राहुल और अथिया शेट्टी दो से एक हो जाएंगे। शादी के सभी फंक्शन सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हो रहे हैं। कल शाम को संगीत समारोह था और आज रात शादी है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में खाने को लेकर भी स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है। इसके साथ ही कई सेलेबस ने तो सोशल मीडिया साइट पर ट्विट शादी से पहले ही कपल को शादी की बधाई भी देना शुरू कर दिया है।


ट्रेडिशनल स्टाइल में परोसा जाएगा खाना
अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा।
यह भी पढ़ें : गदर-2 की रिलीज से पहले हिट हुआ गदर-2 का BTS वीडियो

कैसा होगा दूल्हा-दुल्हन का आउटफिट
अथिया (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की वेडिंग ड्रेस वाइट और गोल्डन रंग में होगी। अथिया और केएल राहुल सब्यासाची के वेडिंग आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन बनकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे।
यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस ने कहा वेश्यावृत्ति से कमाए पैसे, बाथरूम की दीवार से बरामद हुई नोटों की गड्डियां


अजय देवगन ने दी शादी की बधाई
अजय देवगन ने शादी से पहले ही ट्विटर पर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को शादी की बधाई दी है। अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को ट्वीट करते हुए लिखा ''मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और मेना शेट्टी को बधाई क्योंकि उनकी बेटी अथिया शेट्टी के.एल. राहुल से शादी रचाने जा रही हैं। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा लाइफ की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।'
यह भी पढ़ें : हीरोइन के हाथों खाए थे मुक्के, फिल्म में अक्षय कुमार का हाल हुआ था बेहाल

ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन
कपल की शादी में 100 खास मेहमान ही शामिल होंगे जबकि शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी का मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा। कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, बिजनेस और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन में 3 हजार मेहमानों शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें : गदर-2 इस दिन रिलीज होगा तारा सिंह-सकीना का फर्स्ट लुक

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन