8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस ने कहा वेश्यावृत्ति से कमाए पैसे, बाथरूम की दीवार से बरामद हुई नोटों की गड्डियां

वेटरन एक्ट्रेस माला सिन्हा के बाथरूम की दीवार से निकली थी लाखो नोटों की गड्डियां। कोर्ट के पूछने पर एक्ट्रेस ने कहा कि यह रुपए उन्होंने वेश्यावृत्ति करके कमाए हैं। आखिर क्या और क्यों माला सिन्हा के साथ ऐसा हुआ कि उनका पूरा करियर ही डूब गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 22 Jan 2023, 5:38 PM IST

malasinha.jpg

Mala Sinha

'मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी-कभी...' और 'चांद सी मेहबूबा हो मेरा जब मैंने ये सोचा था....' अपनी दिलकश हंसी, लाजवाब एक्टिंग और मोहक अदाओं से लोगों को दीवाना बना देने वाली माला सिन्हा (Mala Sinha) ने 40 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। इन सालों में एक्ट्रेस ने एक से बढ़ कर एक फिल्में दीं, जोकि सुपहिट साबित हुई। 60 से 80 के दशक तक उनका नाम हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल था। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती का मेलजोल ऐसा था कि लोग उनको देखकर अपना दिल हार जाया करता थे। लेकिन इसी बीच माला सिन्हा के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ था जिसने उनकी पूरी जिंदगी को ही बदलकर रख दिया था। दरअसल, उनके घर पर इंकम टैक्स का छापा पड़ा था। उस दौरान एक्ट्रेस के घर के बाथरूम से नोटो की गडिड्यां बरामद हुई थीं। जिसकी वजह से उन्हें कोर्ट भी जाना पड़ा था। इसके बाद जब सबके सामने एक्ट्रेस की कोर्ट में गवाही सामने आई तो उनके चाहने वालों का दिल टूट गया। एक्ट्रेस ने कोर्ट में अपने रुपए बचाने के लिए एक ऐसी बात बोल दी थी, जिसे कोई सपने में भी सोच नहीं सकता।


बाथरूम से बरामद हुई थी मोटी रकम

1978 में जब माला सिन्हा के मुबंई स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा। छापेमारी में उनके बाथरूम से 12 लाख नोटो की गड्डियां बरामद हुई थी। उन दिनों 12 लाख रुपये बहुत बड़ी रकम थी।

यह भी पढ़ें : गदर-2 इस दिन रिलीज होगा तारा सिंह-सकीना का फर्स्ट लुक

वेश्यावृत्ति से कमाए हैं रुपए

सूत्रों की मानें तो माला सिन्हा ने कोर्ट में वकिल और अपने पापा अल्बर्ट सिन्हा के कहने पर अदालत में ये कबूला कि उन्होंने ये पैसे वेश्यावृत्ति से कमाए हैं। दरअसल, माला सिन्हा इस बात से परेशान थी कि कहीं उनकी कमाई कोर्ट जब्त ना कर ले।

यह भी पढ़ें : गदर-2 की रिलीज से पहले हिट हुआ गदर-2 का BTS वीडियो


यह भी पढ़ें : हीरोइन के हाथों खाए थे मुक्के, फिल्म में अक्षय कुमार का हाल हुआ था बेहाल

माला सिन्हा का यह स्टेटमेंट आने के बाद हर कोई शॉक्ड रह गया। लोग उन्हें काफी बुरा भला कहने लगे थे। यही वजह थी की उनकी इमेज भी काफी खराब हो गई थी और उनका करियर डूब गया था।

यह भी पढ़ें : लव सेक्स और धोखा-2 के लीड रोल में नजर आएंगी बिग बॉस 16 यह कंटेस्टेंट