बॉलीवुड

क्रिकेटर केएल राहुल से जल्द शादी करेंगी अथिया शेट्टी, ऐसे होंगे फंक्शन, यहां बजेगी शहनाई

पिछले कुछ समय से मानों बाॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा हो। हाल ही में आलिया और रणबीर ने शादी की थी और अब एक और कपल के शादी की खबर आ रही है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हैं। हालांकि इनकी शादी की खबरें पहले भी आती रही हैं, लेकिन इस बार मामला पक्का लग रहा है।

2 min read
Jul 12, 2022
athiya shetty to tie the knot her boyfriend kl rahul in next three months

दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। अब खबर आ रही है कि कपल आने वाले 3 महीनों के अंदर शादी के बंधन में बंध सकता है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी मुंबई में ही होगी। खबरों की मानें तो दोनों ने मुंबई में एक घर भी लिया है, जहां वे शादी के बाद रहेंगे।

कपल हाल ही में अपनी फैमिली के साथ अपने नए घर के चल रहे काम को देखने पहुंचे थे। खबरों के अनुसार, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी अगले तीन महीनों में मुंबई में होने की उम्मीद है। आथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड के.एल.राहुल को पूरा शेट्टी परिवार काफी पसंद करता है। आथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी भी के.एल.राहुल के बेहद करीब हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी दोनों ही परिवारवालों के लिए बड़ा फंक्शन है और अथिया खुद अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई है। अक्सर कपल साथ में स्पॉट किया जाता है। साथ ही कपल सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार बरसाता नजर आता है।

माना जा रहा है कि सुनील शेट्टी मैंगलोर के तुलु बोलने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, सुनील शेट्टी के होने वाले दामाद के.एल. राहुल भी साउथ इंडियन हैं। ऐसे में दोनों की ये साउथ इंडियन वेडिंग होगी। आथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड के.एल.राहुल को पूरा शेट्टी परिवार काफी पसंद करता है। आथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी भी के.एल.राहुल के बेहद करीब हैं।

अथिया के फिल्मी करियर की बात करूं तो वो कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने चंद फिल्मों में काम करने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली। अथिया ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म हीरो थी। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके साथ ही अथिया फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में भी दिखी थीं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी थे।

Published on:
12 Jul 2022 10:08 am
Also Read
View All