बॉलीवुड

‘वॉन्टेड’ की एक्ट्रेस आयशा टाकिया की खूबसूरती के दीवाने थे लोग, लिप सर्जरी ने बदल दिया पूरा चेहरा

आयशा टाकिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक वक्त था जब आयशा की खूबसूरती के लोग दीवाने हुआ करते थे लेकिन लिप सर्जरी के बाद उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

2 min read
Apr 10, 2021
Ayesha Takia

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ वॉन्टेड जैसी हिट फिल्म देने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था। आयशा ने 15 साल की उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में कुछ हिट फिल्में देने के बाद आयशा ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत याद करते हैं। फिल्मों में ब्रेक लगने का एक कारण आयशा की लिप सर्जरी को भी बताया जाता है। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। एक लिप जॉब ने उनका पूरा चेहरा बदल कर रख दिया।

13 साल की उम्र में की करियर की शुरुआत

आयशा ने 13 साल की उम्र से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने साल 2004 में टारजन द वंडर कार से डेब्यू किया और इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद डोर, सलमान खान के साथ वॉन्टेड, 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'कैश', 'पाठशाला' और 'दे ताली' जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म वॉन्टेड के बाद आयशा ने सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी कर ली। शादी के बाद आयशा ने सिर्फ दो ही फिल्में की और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। जब कुछ वक्त बाद लोगों ने आयशा को देखा तो उनका चेहरा पूरी तरह से बदल चुका था। कई लोगों के लिए उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था।

लिप सर्जरी पर यूजर्स करते हैं ट्रोल

पहली ही फिल्म से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली आयशा को लिप सर्जरी कराने पर लोगों ने खूब खरी-खोटी भी सुनाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा ने लिप के साथ जॉ लाइन की भी सर्जरी कराई थी। सोशल मीडिया पर लोग सर्जरी के कारण उनके चेहरा बिगड़ने की बात करते हैं। कई यूजर्स इस बात पर भी गुस्सा निकालते हैं कि जब वो इतनी खूबसूरत थीं तो उन्हें सर्जरी कराकर अपना चेहरा बिगाड़ने की क्या जरूरत थी। सलमान खान के साथ आयशा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म वॉन्टेड को सलमान का कमबैक भी माना जाता है। उससे पहले उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। आयशा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस उनके पुराने चेहरे को भी बहुत मिस करते दिखते हैं।

Published on:
10 Apr 2021 03:22 pm
Also Read
View All