बॉलीवुड

अब 9 साल के बच्चे की मां बन चुकी है Complan गर्ल, सलमान संग काम करने के बाद भी बॉलीवुड को कहा अलविदा

सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म वॉन्टेड में काम कर चुकी एक्ट्रेस आयशा टाकिया अब 36 साल की हो चुकी हैं। बता दें अभिनेत्री का जन्म दस अप्रैल 1985 में मुंबई में हुआ था। आयशा टाकिया के पिता गुजराती है जबकि माँ कश्मीरी मुस्लिम हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2022, 7:09 PM IST
ayesha takia has become the mother of 9 year child work with salman
ayesha takia has become the mother of 9 year child work with salman

आयशा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। महज़ 13 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। वह पहली बार Complain के विज्ञापन में नज़र आई थीं। इस एड में आयशा टाकिया के साथ शाहिद कपूर भी थे। इस विज्ञापन में काम करने के बाद से ही आयशा टाकिया को Complain कॉमप्लान गर्ल कहा जाने लगा।

बता दें कि अभिनेत्री ने कुछ और विज्ञापनों में भी काम किया है विज्ञापनों के अलावा उन्होंने फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने ‘मेरी चूनर उड़ जाए’ में भी नज़र आई थी। इस music video म्यूज़िक वीडियो के अलावा अभिनेत्री एक और कीथ सेकुएरा के साथ एलबम ‘नहीं नहीं अभी नहीं’ में दिखी थी।

इन दो म्यूज़िक वीडियो के बाद बॉलीवुड की नज़र उन पर पड़ी और आयशा को 2004 में फ़िल्म टार्जन में काम करने का मौक़ा दिया। इस फ़िल्म में अभिनेत्री की किरदार को काफ़ी ज़्यादा प्रशंसा मिली थी। इस फ़िल्म के बाद अभिनेत्री ने कुछ और फ़िल्मों में भी की। लेकिन कोई भी फिल्म सफल नहीं हुई।

बता दें कि आयशा ने सलमान ख़ान के साथ काम किया हैं। सलमान ख़ान के साथ की गई फ़िल्म वॉन्टेड को अगर छोड़ दें तो उनकी और कोई फ़िल्म क़ामयाब नहीं हुई हैं। फ़िल्मों में क़ामयाब न मिलने के बाद आयशा ने बॉलीवुड को छोड़ घर बसाने का मन बना ही लिया।

जिसके बाद आयशा ने साल 2009 में पॉलिटिशियन अबू आज़मी के बेटे फरहान आज़मी से निकाल कर लिया। बता दें कि शादी के महज़ चार साल के बाद ही 2013 में आयशा माँ बनीं और उन्होंने बेटा मिकाइल को जन्म दिया। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि फ़िल्म वॉन्टेड आयशा ने शादी करने के बाद की थी।

आपको बता दें कि अब आयशा बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी है और वो अपने पति फरहान आज़मी के रेस्टोरेंट से जुड़ा बिज़नेस को संभाला करती हैं। और आयशा गोवा में बुटीक होटल डिजाइनिंग का भी काम किया करती हैं।

Updated on:
12 Apr 2022, 7:09 PM IST
Published on: