31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैन ने अभिषेक को बताया पिता अमिताभ बच्चन से बेहतर, तो एक्टर बोले- बाप तो…

अभिषेक बच्चन अपनी नई फ़िल्म दसवी को लेकर छाए हुए हैं। इस फ़िल्म के रिलीज़ होने की ख़बर से लेकर सब कुछ सुर्ख़ीयों में बना रहा हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पंसद आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 12 Apr 2022, 5:29 PM IST

fan compare abhishek bachchan with father amitabh bachchan on twitter

fan compare abhishek bachchan with father amitabh bachchan on twitter

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे की फ़िल्म दसवी अमिताभ बच्चन को काफ़ी ज़्यादा पसंद आई हैं। यह फ़िल्म अमिताभ बच्चन को इतनी ज़्यादा पसंद आयी है कि उन्होंने इस बार अपने बेटे की फ़िल्म को काफ़ी जमकर प्रमोट किया हैं। जिसको लेकर उन्हें ट्रोल का भी सामना करना पड़ा।लेकिन उन्होंने ट्रोल्स को बेबाक़ तरीक़े से जवाब दिया हैं।

बता दें कि फ़िल्म दसवी को काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जा रहा हैं। लोग उनकी फ़िल्म की ज़बरदस्त तरीक़े से तारीफ़ कर रहे हैं। अब अभिषेक की दसवी में ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देखने के बाद फ़ैन काफ़ी ज़्यादा ख़ुश नज़र आ रहे हैं। एक फ़ैन ने तो अभिषेक को बिग बी से कंपेयर तक कर दिया। जिसका अभिषेक ने ऐसा जवाब दिया कि उनका वह Tweet सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

फ़ैन ने ट्वीट कर कहा है कि- दसवी के बाद अब अमिताभ बच्चन को लोग कहेंगे कि अभिषेक बच्चन के पिता हैं। क्या फ़िल्म हैं। फ़ैन्स के इतने अच्छे मैसेज दें कि अभिषेक ने अपने फेंस को धन्यवाद कहा और अपने पिता के लिए एक ख़ास बात लिखी।

उन्होंने अपने फैंस को थैंक्यू तारीफ़ के लिए कहा, लेकिन ने ही बाप बाप होता है और रिश्ते में वो हमारे यह तो आप जानते ही हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट को काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जा रहा है और पिता को लेकर उनके प्यार और रिस्पेक्ट की तारीफ़ की जा रही हैं।

अभिषेक बच्चन की फ़िल्म दसवी की बात करें तो इस फ़िल्म में उनके साथ यामी गौतम और निम्रत कौर भी हैं। बता दें कि यामी ने इस फ़िल्म में जेलर का किरदार निभाया है तो निम्रत ने अभिषेक की पत्नी का। इस फ़िल्म में अभिषेक मुख्यमंत्री होते हैं और उन्हें जेल हो जाती हैं। इस फ़िल्म की कहानी काफ़ी शानदार है इस फ़िल्म को दर्शकों की ओर से काफ़ी ज़्यादा पसंद किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें-शादी से पहले रणबीर कपूर को संजय दत्त ने दी सलाह, जाने क्या कहा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन