1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले रणबीर कपूर को संजय दत्त ने दी सलाह, जाने क्या कहा

शादी के बारे में बात करते हुए एक्टर ने रणवीर कपूर को एक सलाह देते हुए कहा हैं कि शादी वादा है जो वो एक दूसरे के साथ कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 12 Apr 2022, 4:56 PM IST

Sanjay Dutt gave advice to Ranbir Kapoor before marriage

Sanjay Dutt gave advice to Ranbir Kapoor before marriage

रणबीर आलिया की शादी की ख़बरें सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं। उनके फ़ैन्स उनकी शादी की तारीख़ जानने का कब से इंतज़ार कर रहे हैं। शादी की तैयारियां कपूर ख़ानदान और भट्ट ख़ानदान में जोरों से चल रही हैं। उनके घर के बाहर की डेली की कुछ न कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं।

उनकी शादी की ख़बरों के बीच अब बॉलीवुड के सितारे भी उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिए हैं। इसी बीच संजय दत्त ने रणबीर कपूर को शुभकामनाएं देने के साथ साथ एक सलाह भी दे डाली है। एक्टर ने कहा है कि- शादी एक वादा है जो वह एक दूसरे के साथ कर रहे हैं। उन्होंने रणवीर और आलिया को हमेशा साथ रहने और ख़ुशी से आगे बढ़ाने को कहा हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर और संजय दत्त की दोस्ती काफ़ी शानदार हैं। यहाँ तक कि रणवीर ने संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनका किरदार भी निभाया था। दोनों एक्टर्स फ़िल्म के अंत में बाबा बोलते हैं गाने में एक साथ दोनों दिखाई भी दे चुके हैं।

इसके अलावा कोरियोग्राफर फ़राह ख़ान ने भी आले को बधाई दी हैं। फ़राह ख़ान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें फ़राह ख़ान आलिया और रणवीर को एक साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। फरहा आलिया को बधाई दे रही है जिस पर आलिया शर्माते हुए नज़र आ रही हैं।

दरअसल बता दें कि इस वक़्त आलिया बहार करन जौहर और रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त नज़र आ रही हैं। इस शूट के बीच फ़राह ख़ान ने उन्हें कॉल किया और वीडियो कॉल पर उनसे बात की।

यह भी पढ़ें- बुरे दौर से गुज़र रहे Bobby Deol की Salman Khan ने जाने कैसे की मदद, एक्टर ने खुद किया खुलासा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन