बॉलीवुड

3 महीनों तक दृष्टिहीन बच्चों के साथ रहे आयुष्मान खुराना ,जानिए क्या है वजह

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया की कैसे उन्होंने 'इस फिल्म के दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार के लिए अपने आप को तैयार किया।
2 min read
Sep 14, 2018
ayushman khurrana
ayushman khurrana

बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अंधाधुन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया की कैसे उन्होंने 'इस फिल्म के दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार के लिए अपने आप को तैयार किया। आयुष्मान ने यहां फिल्म से जुड़ी कई बातों को बताया।

मीडिया से बातचीत में आयुष्मान खुराना ने बताया ' मैं स्क्रीन पर 100 प्रतिशत वास्तविक दिखना चाहता था। किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाना बेहद संवेदनशील है, जो दृष्टिहीन है और दुनिया के कुछ महान कलाकारों ने इस तरह की भूमिका निभाई, उन्होंने इन किरदारों को पूरी प्रतिभा से निभाया। मैं अपने निर्देशक को निराश करना नहीं चाहता था, उन्हें मुझ पर और मेरे अभिनय कौशल पर पूरा विश्वास है।'

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए आयुष्मान ने बताया कि 'मैं रोजाना दृष्टिहीन बच्चों के स्कूल जाया करता था और उनके शारीरिक हावभाव, व्यवहार, प्रतिक्रियाओं और बारीकियों का निरीक्षण करता था। जहां मैंने उन बच्चों को देख देख कर कई सारी चीजों को सिखा' आपको बता दें, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Published on:
14 Sept 2018 11:39 pm