होटल कर्मचारियों ने मॉब डांस कर जताई खुशी:
इस फैसले के आने के बाद होटल ललित में कर्मचारियों ने मॉब डांस कर अपनी खुशी को जाहिर किया, गौरतलब है कि होटल ललित के कार्यकारी निदेशक केशव सूरी एक जाने माने एलजीबीटी एक्टिविस्ट हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मुंबई और चेन्नई में भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया।