अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने संजीदा अभिनय के दम पर इंडस्ट्री एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अलग-अलग जोनर में अपने किरदारों से दर्शकों को अट्रैक्ट किया है। वे कोई भी....
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने संजीदा अभिनय के दम पर इंडस्ट्री एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने अलग-अलग जोनर में अपने किरदारों से दर्शकों को अट्रैक्ट किया है। वे कोई भी किरदार निभाने से हिचकते नहीं है। उनका कहना है कि वे हमेशा चैलेंजिंग काम करना चाहते हैं। किशोर दा मेरे पसंदीदा सिंगर हैं और जिंदगी में कभी मौका मिला तो उनकी बायोपिक करना चाहेंगे। उनके गाने सुनकर बड़ा हुआ है और कई गाने आज की जुबानी याद हैं। पिछले दिनों आयुष्मान की ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। इस फिल्म में उनके अपोजिट जितेंद्र कुमार हैं।
लता मगेशकर ने की तारीफ
बॉलीवुड की महान गायिका लता मगेशकर ने पिछले दिनों एक ट्वीट करते हुए आयुष्मान खुराना की जमकर तारीफ की। उन्होंने आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन' में उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए सराहना की। गायिका ने लिखा, 'आयुष्मान जी नमस्कार। मैंने आपकी फिल्म 'अंधाधुन' देखी। आपने बहुत अच्छा काम किया है और जो गाने आपने गाए हैं, वो भी मुझे बहुत अच्छे लगे। इसके बाद खुराना ने भी उन्हें जवाब देते हुए प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया कहा।