
Puneet Issar (फोटो सोर्स- IMDb)
Puneet Issar On Cockroach Janta Party: अभिनेता और 'महाभारत' फेम पुनीत इस्सर ने कलाकारों के राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर बयान देने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। नसीरुद्दीन शाह और अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद सामने आई चर्चाओं के बीच पुनीत इस्सर ने कहा कि कलाकारों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और विवादित बयानों से बचना चाहिए। उनका मानना है कि कलाकारों का मुख्य काम लोगों का मनोरंजन करना और अपनी कला के जरिए दर्शकों तक पहुंचना है।
पुनीत इस्सर ने IANS से बात करते हुए कलाकारों के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि अगर कोई कलाकार राजनीति में जाना चाहता है तो उसे फिर राजनीति में जाकर वही काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को राजनीति में आने की इच्छा है तो उसे राजनीति करनी चाहिए, जबकि कलाकार के तौर पर उसका काम लोगों का मनोरंजन कर
उन्होंने कहा कि कलाकारों को ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए, जिनकी वजह से वो लगातार न्यूज और विवादों में बने रहें। पुनीत इस्सर के मुताबिक, अगर कोई कलाकार न्यूज में आना चाहता है या सामाजिक कार्यकर्ता बनना चाहता है तो वह उस क्षेत्र में जाकर काम कर सकता है। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि कहीं किसी कलाकार को किसी तरह का समर्थन या फंडिंग तो नहीं मिल रही, जिसकी वजह से वह किसी खास मुद्दे या व्यक्ति के समर्थन में बयान दे रहा है।
पुनीत इस्सर ने विवादों में पड़ने को लेकर भी कलाकारों को सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कंट्रोवर्सी में किसी इंसान को नहीं पड़ना चाहिए। उनके मुताबिक, कलाकार होने के नाते उनकी जिम्मेदारी केवल अपनी व्यक्तिगत राय रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं और जिम्मेदारियों का भी ख्याल रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपने बयानों के असर के बारे में सोचना चाहिए। उनके मुताबिक, भारत जैसे बड़े देश में कलाकारों की बात को बड़ी संख्या में लोग सुनते और देखते हैं, इसलिए किसी भी मुद्दे पर बयान देने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।
पुनीत इस्सर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों की सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर राय अक्सर चर्चा का विषय बनती रहती है। कुछ कलाकार खुलकर अपनी राय रखते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि कलाकार को अपनी कला तक ही सीमित रहना चाहिए। पुनीत इस्सर की टिप्पणी ने एक बार फिर कलाकारों की सामाजिक भूमिका और अभिव्यक्ति की जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है।
Updated on:
04 Oct 2026 06:49 pm
Published on:
04 Oct 2026 06:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
