
मुंबई। 'बचपन का प्यार' गाने से इंटरनेट पर छाए सहदेव दिर्दो इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर जहां देखो, वहां सहदेव ही छाए हुए हैं। इस गाने की बदौलत सहदेव को वो पॉपुलैरिटी मिली है कि उनका पहला गाना भी रिलीज हो गया और वे 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर भी पहुंच गए। जहां सोशल मीडिया पर सहदेव के इस गाने पर परफॉर्म करने की होड़ मची है, तो दूसरी और उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है।
'इतना नाम भी नहीं करना था।
'बचपन का प्यार' फेम सहदेव को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सहदेव की फोटो शेयर करते हुए लिखा,'मेरा स्वैग जब बिना स्ट्रगल के मैं स्टार बन गया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा,'बच्चा एक दिन में फेमस हो गया और मैं 31 की उम्र में भी स्ट्रगल कर रहा हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'इतना नाम भी नहीं करना था।' एक यूजर ने लिखा,'बादशाह अपने नए रिमिक्स सॉन्ग में बचपन का प्यार वाले लड़के को कास्ट करते हुए।' इसके साथ शेयर फोटो में एक फिल्म का फेमस सीन है।
'बचपन का प्यार' फेम सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले हैं। 10 साल के सहदेव अब रैपर बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल भी 'बचपन का प्यार' है। इस म्यूजिक वीडियो में सहदेव-बादशाह सहित आस्था गिल, रिको भी हैं। सहदेव का म्यूजिक वीडियो काफी मजेदार है, इसमें बचपन के प्यार से लेकर बड़े होने तक की पूरी लव स्टोरी को दिखाया गया है।
रैपर बादशाह और सहदेव दिरदो का 'बचपन का प्यार' सॉन्ग खूब देखा जा रहा है। यूट्यूब पर यह गाना ट्रेडिंग लिस्ट में आ गया है। बादशाह ने इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है,''बचपन का प्यार पूरा गाना', आखिरकार अब आउट! देखिए इसे और बताओ कैसा लगा।'