बॉलीवुड

‘बचपन का प्यार’ गाने से स्टार बने सहदेव दिर्दो का वायरल हुआ नया लुक, टोपी- काला चश्मा पहने दिए खूब पोज

'बचपन का प्यार' से पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो का लेटेस्ट लुक सामने आया है। फोटो में सहदेव का कूल लुक देखने को मिल रहा है।

2 min read
Sahdev Dirdo

नई दिल्ली। बचपन का प्यार गाने वाले सहदेव दिर्दो सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। हर सोशल मीडिया के बर प्लेटफॉर्म पर उनका ही गाना सुनाई देता है। नेता से लेकर अभिनेता तक सभी उनके गाने और आवाज के फैन हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रहने वाले सहदेव आज स्टार बन चुके हैं। उनकी सफलता की चमक अब उनके चेहरे पर भी दिखाई देने लगी है। कुछ समय पहले सहदेव दिर्दो की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसमें वो किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं।

सहदेव दिर्दो का बदला अंदाज

सहदेव दिर्दो की लेटेस्ट तस्वीरें बॉलीवुड फोटोग्राफर फिल्मीज्ञान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में सहदेव दिर्दो का अलग ही स्वैग दिखाई दे रहा है। फोटोज में सहदेव ऑरेज रंग की टी-शर्ट, डेनिम जींस में दिखाई दिए। साथ ही वो सफेद रंग की स्टाइलिश टोपी और काले रंग के चश्मे में जोरदार पोज देते हुए दिखाई दे रहा है। सहदेव का स्वैग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टीचर ने शेयर की थी वीडियो पोस्ट

सहदेव पांचवी क्लास में पढ़ते हैं। वहीं बचपन का प्यार गाने को असल में गुजरात के कमलेश बरोट ने गाया था। जिसे सुनकर सहदेव ने याद कर अपनी टीचर को सुनाया था। गाना गाते हुए सहदेव के टीचर ने उनकी रिकॉर्डिंग कर ली थी। जिसके बाद उनके टीचर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

देखते ही देखते सहदेव की वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। वीडियो को देखने के बाद बॉलीवुड के पॉप सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल पर सहदेव से बात की और फिर उन्हें चंडीगढ़ बुला लिया।

यूट्यूब पर छाया 'बचपन का प्यार'

बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव से वादा किया था वो उनके साथ गाना गाएंगे। बादशाह ने अपना वादा पूरा किया और फिर उन्होंने बीते दिन यानी कि बुधवार को 'बचपन का प्यार' एलबम मुंबई में लॉन्च किया। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर 7 घंटे में ही 70 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आपको बतातें चलें कि ये गाना बादशाह के प्रोडक्शन हाउस ने ही प्रोड्यूस किया है।

Published on:
12 Aug 2021 02:37 pm
Also Read
View All