बॉलीवुड

Badass Ravikumar Vs Loveyapa: दूसरे दिन हिमेश रेशमिया ने किया धमाका, जुनैद खान की मूवी को दी पटखनी

Badass Ravikumar Vs Loveyapa: बॉक्स ऑफिस पर लवयापा और बैडएस रविकुमार की बैटल जारी है। दोनों के दूसरे दिन के आंकड़े आ गए हैं। जानिए कौन कितना आगे निकला।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 9:02 AM IST
Badass Ravikumar Vs Loveyapa Box Office collection day 2 Khushi-Junaid movie left behind 
Badass Ravikumar Vs Loveyapa Box Office

Badass Ravikumar Vs Loveyapa: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लवयापा और बैडएस रविकुमार की जंग दूसरे दिन भी जारी रही। दोनों फिल्मों के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। जानिए कौन आगे निकला और कौन पीछे रह गया। 

लवयापा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Loveyapa

पहले बात कर लेते हैं लवयापा की। इसमें श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, तन्विका पार्लिकर, किकू शारदा और आशुतोष राणा भी हैं। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए। लवयापा ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसका कुल कलेक्शन अब 2.65 करोड़ रुपये हो गया है। इसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है।

बैडस रविकुमार मूवी स्टार कास्ट

सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडस रविकुमार भी लवयापा के साथ रिलीज हुई है। हिमेश रेशमिया 5 साल बाद इस एक्शन फिल्म के साथ सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। 7 फरवरी को रिलीज हुई इस म्यूजिकल एक्शन कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री से सभी को चौंका दिया। इस मूवी में कीर्ति कुल्हारी, सौरभ सचदेवा, जॉनी लीवर, प्रभु देवा और सनी लियोन भी हैं।

Badass Ravikumar Vs Loveyapa

बैडस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके निर्देशक कीथ गोम्स हैं। इनकी मूवी को ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। इसने पहले दिन लगभग 2.75 करोड़ रुपये कमाए। इस मूवी ने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये कमाए। अब इस मूवी का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.75 करोड़ रुपये हो गया है। 

Updated on:
9 Feb 2025, 9:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 21 Nov: रामायण ने फिर किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, 17वें दिन चकनाचूर हुए इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है