बॉलीवुड

‘बड़े मियां छोटे मियां’ चल रही कछुए की चाल, 9वें दिन की केवल इतनी कमाई

BMCM Box Office Collection Day 9: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो चुका है। फिल्म रिलीज के 9वें दिन के आंकड़ें अब सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने शुक्रवार को कितनी कमाई की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2024, 12:39 PM IST
BMCM Box Office Collection Day 9
BMCM Box Office Collection Day 9

 फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने बड़ी मुश्किल से बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन पूरा किया था। फिल्म का हाल रिलीज के 9वें दिन भी बीते दिनों की तरह ही दिखाई दिया। चलिए यहां जानते हैं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के 9वें दिन कितनी कमाई की है?

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 9वें दिन की इतनी कमाई (BMCM Box Office Day 9 Collection)

‘बड़े मियां छोटे मियां’ दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही इस फिल्म की कमाई का ग्राफ लुढ़क गया और फिर ये ऊपर नहीं उठ सका। अब फिल्म के 9वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने शुक्रवार को ₹ 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ अब इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹51.40 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: रिलीज होने वाली हैं ये धांसू फ्रेंचाइजी फिल्में, जानें कब बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल हुआ खत्म

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी है। 300 करोड़ से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म 9 दिन में लगभग 51 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय बोस ने अहम रोल प्ले किया है।