बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan Trailer Out: “दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान…” धूआंधार एक्शन से लबरेज है अक्षय-टाइगर की मूवी

Bade Miyan Chote Miyan Trailer Out: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय और टाइगर का एक्शन देखने लायक है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2024, 2:50 PM IST
Bade Miyan Chote Miyan Movie Trailer out
Bade Miyan Chote Miyan Movie Trailer out

Bade Miyan Chote Miyan Trailer Out: आज 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ (Akshay Kumar- Tiger Shroff) जबरदस्त एक्शन करते नजर आए हैं। दोनों का स्टंट लेवल भी कमाल का है। ट्रेलर में अक्षय और टाइगर का ये डायलॉग- 'दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान हैं हम, बचकर रहना हमसे हिंदुस्तान हैं हम ' लोगों का काफी पसंद आ रहा है।


ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय और टाइगर अपने अंदाज में देश के एक ऐसे दुश्मन को खत्म करने के लिए निकलते हैं, जिसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं होता है। और ये दुश्मन देश की तबाही चाहता है। बता दें कि दुश्मन का किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है। हालांकि, ट्रेलर के आखिरी में अक्षय और टाइगर खुद एक-दूसरे के दुश्मन बनकर लड़ते हैं। इस मूवी में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा हैं।

यह भी पढ़ें:
'आश्रम 4' पर बड़ा अपडेट आया सामने, ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज


फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को अली अब्बास जफर ने लिखा है डायरेक्ट किया है। ये फिल्म ईद के मौके पर यानी 10 अप्रैल, 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

यहां देखें 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर-